IND vs NZ Final: कब, कहां और कितने बजे शुरू होगा फाइनल मैच, नोट कर लें तारीख और समय
IND vs NZ T20 World Cup Final: भारत और न्यूजीलैंड की टीम रविवार यानी 8 मार्च को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में आमने-सामने होंगी। अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस मैच पर फैंस की नजरें बनी हुई है। डिफेंडिंग चैंपियन भारत के पास लगातार दूसरा खिताब जीतकर इतिहास रचने का मौका है। वहीं कीवी टीम अपनी पहली टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए पूरा जोर लगाएगी।
लाइव मैच देखने का क्या है तरीका (IND vs NZ T20 World Cup Final)
भारत में क्रिकेट फैंस इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports 1, Star Sports 2 और विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं) पर देख सकते हैं। डिजिटल माध्यमों पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। साथ ही, आकाशवाणी (AIR) पर मैच की लाइव कमेंट्री सुनी जा सकेगी। यह मैच भारतीयसमयनुसार शाम को 7 बजे से शुरू होगा।

ऐसा रहा है भारतीय टीम का सफर
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम का सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। ग्रुप स्टेज में अजेय रहने के बाद, सुपर-8 में टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद के इसी मैदान पर हार का सामना करना पड़ा था, जिससे भारत का 12 मैचों का विनिंग स्ट्रीक टूट गया था। हालांकि, टीम ने ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ 'करो या मरो' वाले मुकाबले में संजू सैमसन की नाबाद 97 रनों की पारी के दम पर वापसी की।
सेमीफाइनल में खड़ा किया रनों का पहाड़
सेमीफाइनल में वानखेड़े के मैदान पर भारत ने बल्लेबाजी की नई परिभाषा लिखते हुए 253/7 का विशाल स्कोर बनाया, जो वर्ल्ड कप नॉकआउट इतिहास का सबसे बड़ा टोटल है। इंग्लैंड के जैकब बेथेल के शानदार शतक के बावजूद जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या की धारदार गेंदबाजी ने भारत को 7 रनों से रोमांचक जीत दिलाई।












Click it and Unblock the Notifications