IND vs NZ: शतक जड़ने के बाद फिर छलका सूर्यकुमार का दर्द, संघर्ष के दिनों को याद कर कही बड़ी बात

सूर्यकुमार यादव एक बार फिर टीम इंडिया के लिए मैच विनर साबित हुए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ धमाकेदार शतक जड़कर उन्होंने टीम को 65 रनों से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

SuryaKumar Yadav Post Match Press Conference: सूर्यकुमार यादव एक बार फिर टीम इंडिया के लिए मैच विनर साबित हुए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ धमाकेदार शतक जड़कर उन्होंने टीम को 65 रनों से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। जबरदस्त पारी खेलने के बाद सूर्यकुमार प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए तो उनसे कई तरह के सवाल पूछे गए, जिसका उन्होंने हंसते-मुस्कुराते जवाब दिया। लेकिन सूर्या के इस मुस्कान के पीछे एक दर्द भी छिपा था।

टी-20 में लगातार धमाल मचा रहे हैं सूर्या

टी-20 में लगातार धमाल मचा रहे हैं सूर्या

खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट में सूर्यकुमार यादव इस समय भारत के ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाज हैं। आईसीसी टी-20 रैंकिंग में वह टॉप पर बरकरार हैं और इस साल उन्होंने कई कमाल की पारियां भी खेली हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब सूर्या से पूछा गया कि उन्हें नहीं लगता कि टीम में उनका चयन लेट किया गया। वह पहले ही भारत के लिए डेब्यू कर सकते थे?

अपनी वाइफ को लेकर कही यह बात

अपनी वाइफ को लेकर कही यह बात

सूर्याकुमार यादव ने भारतीय टीम में लेट एंट्री को लेकर कहा कि उन्होंने खुद पर काफी मेहनत की। वह पहले भी अपनी क्रिकेट को बेहतरीन करने के लिए चीजों को फॉलो किया करते थे, लेकिन पिछले तीन सालों में उन्होंने काफी कुछ बदला है। इसमें उनकी वाइफ का भी योगदान रहा है। वह आज भी अपनी वाइफ के साथ खाली समय में अपने पुराने दिनों को याद करते हैं और सोचते हैं कि कैसे वक्त बदल गया।

पुराने दिनों को सूर्या ने किया याद

पुराने दिनों को सूर्या ने किया याद

सूर्याकुमार यादव ने कहा कि चीजें एकदम से नहीं होती। मैंने अपने शॉट्स और खेल पर काफी फोकस किया। डाइट प्लान चेंज किया, सही समय पर सोना शुरू किया। जिसके बाद मेरी बल्लेबाजी में काफी बदलाव आया। कोहली के ट्वीट पर उन्होंने कहा कि विराट भाई के साथ बल्लेबाजी करना शानदार रहता है। अगर उन्होंने मेरे लिए ट्वीट किया है तो ये बात मेरे खेल के लिए बहुत बड़ी है।

कोहली का रिएक्शन हो रहा वायरल

कोहली का रिएक्शन हो रहा वायरल

कोहली ने सूर्याकुमार को लेकर लिखा था कि न्यूमेरो यूनो दिखा रहा है कि वह दुनिया में सबसे अच्छा क्यों है। इस पारी को लाइव नहीं देखा लेकिन मुझे यकीन है कि यह उनकी एक और वीडियो गेम जैसी पारी थी। बता दें कि न्यूज़ीलैंड के खिलाफ महज 51 गेंदों में शतकीय पारी खेलने वाले सूर्यकुमार यादव की अभी हर कोई तारीफ कर रहा है। अपनी पारी में उन्होंने 51 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके और 7 छक्कों की मदद से 111 रनों की नाबाद पारी खेली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+