IND vs NZ: शुभमन गिल बैटिंग बीच में छोड़कर मैदान से गये, जानें क्या कारण था

IND vs NZ, Shubman Gill: शुभमन गिल बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं और इसमें कोई शक नहीं है। इस वर्ल्ड कप में गिल के बल्ले से तूफ़ान देखने को मिला है। हालांकि वह रोहित और कोहली की तरह नहीं खेले लेकिन उनकी पारियों को कम नहीं माना जा सकता है। मुंबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में भी वह बेहतरीन बैटिंग करने में सफल रहे।

धमाकेदार पारी खेलने के बाद बीच गिल मैदान पर ही बैठ गए और फिजियो को मैदान पर आना पड़ा। क्रैम्प के कारण स्थिति खराब होने पर गिल को मैदान से बाहर लेकर जाने का निर्णय लिया गया। गिल मैदान छोड़कर चले गए। किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेते हुए उनको आगे नहीं खिलाने का फैसला लिया गया, हालांकि वह रिटायर्ड हर्ट हुए हैं, वापस खेलने आ जाएंगे।

gill

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ज्यादा हवा नहीं चलती और उमस भी है। मैदान चारों तरह से स्टैंड्स के कारण ढका हुआ है। ऐसे में खिलाड़ियों को गर्मी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। गिल के साथ भी वही और उनको 79 रनों के निजी स्कोर पर बाहर जाना पड़ा है।

अपनी 65 रनों की पारी में गिल ने 8 चौके और 3 धमाकेदार छक्के जमाए। रोहित शर्मा 47 रन बनाकर आउट हो गए थे। उनके जाने के बाद गिल और कोहली ने पारी को आगे बढ़ाते हुए स्कोर 150 के पार पहुन्हा दिया। गिल के बल्ले से एक शतक आने की उम्मीद की जा रही थी लेकिन क्रैम्प्स ने उनको जकड़ लिया और मैदान से बाहर भी जाना पड़ा।

उल्लेखनीय है कि हर बार की तरह इस बार भी रोहित शर्मा और गिल ने मिलकर तबाही मचाने वाले अंदाज में बल्लेबाजी की। दोनों ही बल्लेबाजों ने कीवी गेंदबाजों की धुनाई करते हुए पहले विकेट के लिए 71 रनों की भागीदारी कर डाली। इसके बाद रोहित शर्मा आउट हो गए। वह 29 गेंदों में 47 रन के निजी स्कोर पर चलते बने।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+