IND vs NZ: गिल ने दिया BCCI को कड़ा संदेश? टी20 वर्ल्ड कप से बाहर करने पर तोड़ी चुप्पी, बयान से मचाई खलबली
IND vs NZ: भविष्य के टीम इंडिया सुपर स्टार माने जाने वाले शुभमन गिल, टी20 वर्ल्ड कप 2026 की 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं पाए। इस आश्चर्यजनक निर्णय से क्रिकेट जगत में खलबली मच गई थी क्योंकि गिल, टी20 टीम के उप-कप्तान भी थे।
न्यूजीलैंड के पहले वनडे सीरीज से पहले गिल इस 'ड्रॉप' होने के दर्द और चयनकर्ताओं के निर्णय पर चुप रहने वाले गिल ने अब अपना दर्द बयां कर दिया है। गिल का मानना है कि जो उनकी तकदीर में लिखा हुआ है, उसको कोई नहीं छीन सकता है। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले वह प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

IND vs NZ: गिल ने क्या कहा?
भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन ने कहा कि मैं चयनकर्ताओं के फैसले का सम्मान करता हूँ। मेरा मानना है कि मैं जहाँ हूँ, वहीं मुझे होना चाहिए। जो मेरी किस्मत में लिखा है, उसे मुझसे कोई नहीं छीन सकता। एक खिलाड़ी के तौर पर आप हमेशा देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करते हैं, लेकिन टीम का संयोजन और चयनकर्ताओं का फैसला सर्वोपरि है।
हालांकि चयनकर्ताओं ने साफ़ कर दिया था कि गिल को टीम कॉम्बिनेशन की वजह से बाहर किया गया है। उनको फॉर्म की वजह से बाहर नहीं किया। सच तो यह भी है कि शुभमन गिल को टीम में रखने पर सवाल भी उठ रहे थे क्योंकि वह 20 ओवर के प्रारूप में रन बनाने में सफल नहीं हो पा रहे थे।
गिल की जगह अब अक्षर पटेल को टी20 टीम का नया उप-कप्तान बनाया गया है। वहीं ओपनिंग की जिम्मेदारी अभिषेक शर्मा और ईशान किशन के कंधों पर रहने की उम्मीद है। टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम घरेलू मैदानों पर किसी भी तरह की संभावनाओं को अपने पक्ष में करने का प्रयास करेगी।
IND vs NZ: गिल का ध्यान ODI सीरीज पर
उधर शुभमन गिल का पूरा ध्यान फ़िलहाल तो वनडे सीरीज पर है, न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज का पहला मैच कल वडोदरा में खेला जाना है। तीन मैचों की सीरीज में टीम इंडिया जीत पहला मैच जीतकर लीड बनाने का प्रयास करेगी।












Click it and Unblock the Notifications