Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

श्रेयस अय्यर रचने जा रहे हैं ऐसा इतिहास, जो भारत में आज तक कोई नहीं कर पाया, कोहली और धवन छूटेंगे पीछे

IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धमाकेदार वापसी के लिए तैयार हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ वडोदरा में होने वाले पहले वनडे मैच (11 जनवरी) से पहले क्रिकेट जगत में एक ही चर्चा है कि क्या अय्यर वह कारनामा कर पाएंगे जो टीम इंडिया के 'रन-मशीन' विराट कोहली भी नहीं कर सके?

दरअसल श्रेयस अय्यर एक धमाकेदार रिकॉर्ड के बेहद करीब आ गए हैं। यह कुछ ऐसा कीर्तिमान है, जो विराट कोहली भी अपने करियर के दौरान नहीं तोड़ पाए थे। सचिन तेंदुलकर तो काफी दूर हैं। शिखर धवन को भी चिंता हो रही होगी।

shreyas iyer and virat kohli

विराट कोहली और शिखर धवन का रिकॉर्ड खतरे में (IND vs NZ)

श्रेयस अय्यर अपनी चोट के बाद न केवल फिटनेस साबित कर चुके हैं, बल्कि अब वे इतिहास की किताबों में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज कराने के करीब हैं। दरअसल, अय्यर वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बनने की कगार पर हैं। वर्तमान में यह रिकॉर्ड शिखर धवन (72 पारियां) के नाम है, जबकि विराट कोहली को यहाँ तक पहुँचने के लिए 75 पारियां लगी थीं। लेकिन अय्यर का समीकरण कुछ और ही कह रहा है।

मात्र 83 रनों का का है गेम (IND vs NZ)

अय्यर ने अब तक 67 पारियों में 2917 रन बनाए हैं। उन्हें 3000 के जादुई आंकड़े को छूने के लिए सिर्फ 83 रनों की जरूरत है। सस्पेंस यह है कि यदि अय्यर अगले मैच में 83 रन बना लेते हैं, तो वह मात्र 68 पारियों में यह मुकाम हासिल कर लेंगे। ऐसा करते ही वह कोहली और धवन दोनों को पीछे छोड़कर भारत के 'नंबर 1 सबसे तेज 3000 हजारी' बन जाएंगे। हालांकि ओवरऑल देखा जाए, तो दुनिया में हाशिम अमला ने यह कीर्तिमान (57 पारियों में) बनाया था।

भारत के लिए सबसे तेज 3000 वनडे रन

क्र.
भारतीय बल्लेबाज़ 3000 रनों के लिए पारियां
1
शिखर धवन 72
2
विराट कोहली 75
3
केएल राहुल 78
4
नवजोत सिंह सिद्धू 79
5
सौरव गांगुली 82
6
गौतम गंभीर 87
7
राहुल द्रविड़ 89
8
एमएस धोनी 90
9
सचिन तेंदुलकर 93
10
दिलीप वेंगसरकर 98

क्यों काफी खास है यह रिकॉर्ड

अय्यर की यह उपलब्धि इसलिए भी बड़ी है क्योंकि उन्होंने मिडिल ऑर्डर (नंबर 4) पर बल्लेबाजी करते हुए इतने रन बटोरे हैं। जहाँ सलामी बल्लेबाजों के पास ज्यादा गेंदें खेलने का मौका होता है, वहीं अय्यर ने मुश्किल परिस्थितियों में टीम इंडिया के लिए धमाल मचाने का काम किया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+