IND vs NZ: 'विराट' शतक के बाद श्रेयस का सैकड़ा, भारत ने न्यूजीलैंड को दी 398 की चुनौती
IND vs NZ Semifinal: न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में विराट कोहली के बल्ले से रिकॉर्ड बने। 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड कोहली ने बनाये। इनमें से दो रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम थे। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 4 विकेट के नुकसान पर 397 रनों का स्कोर खड़ा किया, कोहली और श्रेयस अय्यर ने शतक जड़े।
टॉस जीतकर भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। इसके बाद बल्लेबाजी में धमाका देखने को मिला। भारत के लिए रोहित शर्मा और गिल ने मिलकर पहले विकेट के लिए 71 रनों की धाकड़ साझेदारी की। रोहित शर्मा 29 गेंदों में 47 रन बनाकर आउट हो गए।

रोहित शरका के आउट होने के बाद गिल और कोहली ने मोर्चा संभाल लिया। गिल 79 रन के स्कोर पर क्रैम्प्स की वजह से रिटायर्ड हर्ट हो गए। कोहली ने एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सचिन का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया। वह 673 रनों का आंकड़ा पार के गए।
कोहली और श्रेयस अय्यर ने जमकर बैटिंग करते हुए कीवी गेंदबाजों की धुनाई की। अय्यर भी ओनी फिफ्टी जड़ने में सफल रहे और कोहली ने 50वां वनडे शतक जड़कर तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वह वनडे इतिहास में 50 शतक जड़ने वाले पहले क्रिकेटर बन गए। इसके अलावा वर्ल्ड कप के एक एडिशन में 700 रन बनाने के मामले में कोहली पहले खिलाड़ी बन गए। यह भी एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। कोहली शतक के बाद 117 के स्कोर पर आउट हो गए।
अय्यर ने इस बार भी तेज बैटिंग करते हुए 67 गेंद में शतक जमा दिया। वह लगातार दूसरा शतक जड़ने में सफल रहे। वह 70 गेंदों में 105 रन बनाकर आउट हो गए। अय्यर के आउट होने के बाद केएल राहुल ने मोर्चा संभाला। हालांकि सूर्यकुमार आते ही आउट हो गए थे। केएल राहुल ने 20 गेंदों का सामना करते हुए 39 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम इंडिया को 4 विकेट पर 397 रनों तक पहुंचा दिया। कीवी टीम की तरफ से टिम साउदी ने 100 रन खर्च कर 3 विकेट झटके। ट्रेंट बोल्ड ने 1 विकेट झटका।












Click it and Unblock the Notifications