IND vs NZ: पिछले मैच में शतक के बाद भी सरफराज की पुणे टेस्ट से छुट्टी! क्यों लिया जाएगा यह फैसला

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था लेकिन सरफराज खान ने अपनी धाकड़ बैटिंग से दिल जीतने का काम किया था। सरफराज खान ने कीवी गेंदबाजों को दूसरी पारी में शानदार तरीके से धोकर रख दिया था।

पुणे टेस्ट मैच में भी सरफराज खान को टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल करना बनता है लेकिन अब उनको लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। सरफराज खान को प्लेइंग इलेवन से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।

sarfaraz khan

भारतीय टीम के सहायक कोच कोच टेन डॉसकाटे के हालिया बयान की तरफ गौर किया जाए, तो यही देखने को मिल सकता है। उन्होंने कहा था कि गौतम गंभीर केएल राहुल को लम्बा, मौका देना चाहते हैं। इसमें घुमा-फिराकर कहने वाली कोई बता नहीं है कि टीम में जगह बनाने की लड़ाई तो है।

टेन डॉसकाटे ने कहा कि पिछले टेस्ट के बाद मैं केएल राहुल के पास गया और पूछा कि कितनी गेंद खेलते हो और कितनी मिस करते है। उन्होंने एक भी नहीं खेली और रन नहीं आते हैं तब यही होता है। राहुल के बारे में चिंता की कोई बात नहीं है। वह अच्छी मानसिक स्थिति में हैं और खेल रहे हैं। हमें छह स्थानों पर सात लोग फिट करने होंगे। गौतम गंभीर केएल को संजू सैमसन की तरह लम्बा मौका देना चाहते हैं।

इससे पता चल जाता है कि केएल राहुल को टीम से बाहर नहीं किया जाने वाला है। अब अगर शुभमन गिल भी आते हैं, तो कोहली अपनी जगह वापस जाएंगे और तीन पर गिल रहेंगे। केएल राहुल भी रहेंगे तो सरफराज को बाहर ही करना पड़ेगा। उनके लिए जगह नहीं बन पाएगी।

इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू करने के बाद, सरफराज खान को बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के लिए खेलने का मौका मिला। न्यूजीलैंड के खिलाफ उनकी वापसी पहली पारी में निराशाजनक शून्य पर समाप्त हुई, लेकिन इसके बाद दूसरी पारी में उन्होंने 195 गेंदों पर 150 रन की शानदार पारी खेली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+