IND vs NZ ODI: भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे कल, गिल की कप्तानी में आएगा रोहित-कोहली का तूफान!
IND vs NZ ODI squads: भारतीय क्रिकेट टीम साल 2026 की अपनी पहली घरेलू वनडे सीरीज के लिए पूरी तरह तैयार है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 11 जनवरी से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मैच रविवार यानी कल खेला जाने वाला है। यह सीरीज वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से अहम है। सीरीज के मैच वडोदरा, राजकोट और इंदौर में खेले जाएंगे।
शुभमन गिल कप्तान, रोहित-विराट की भी वापसी (IND vs NZ ODI squads)
इस सीरीज में भारतीय टीम की कमान युवा स्टार शुभमन गिल के हाथों में होगी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज से बाहर रहने वाले गिल अब पूरी तरह फिट हैं। टीम में सबसे बड़ी खबर रोहित शर्मा और विराट कोहली की मौजूदगी है, जो एक बार फिर कीवी गेंदबाजों की क्लास लेते नजर आएंगे। भारत के लिए सबसे राहत की बात श्रेयस अय्यर की वापसी है।

अय्यर की वापसी, पंड्या बाहर
पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोट का शिकार हुए अय्यर अब पूरी तरह फिट घोषित कर दिए गए हैं। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेलकर अपनी फिटनेस साबित की है, जिसके बाद उन्हें टीम का उप-कप्तान भी बनाया गया है। बीसीसीआई ने वर्कलोड और फिटनेस को देखते हुए कुछ कड़े फैसले लिए हैं। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं क्योंकि बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) ने उन्हें अभी पूरे 10 ओवर गेंदबाजी करने की मंजूरी नहीं दी है।
न्यूजीलैंड का रहा है दमदार प्रदर्शन
वहीं, युवा तिलक वर्मा चोट के कारण बाहर हो गए हैं। ऋतुराज गायकवाड़ और ध्रुव जुरेल को भी इस बार टीम में जगह नहीं मिली है। उनकी जगह मोहम्मद सिराज की टीम में वापसी हुई है, जो अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा के साथ तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे। दूसरी तरफ न्यूजीलैंड ने इस सीरीज के लिए अपनी मुख्य टीम के बजाय युवाओं को ज्यादा मौका दिया है। टीम की कमान माइकल ब्रेसवेल संभालेंगे, जिनका कप्तान के तौर पर अब तक 100% जीत का रिकॉर्ड रहा है।
दोनों टीमों का आधिकारिक स्क्वाड
भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल।
न्यूजीलैंड टीम: माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), आदि अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), जैक फॉल्क्स, मिच हे (विकेटकीपर), काइल जैमीसन, निक केली, जेडेन लेनोक्स, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, माइकल राय, विल यंग।












Click it and Unblock the Notifications