IND vs NZ: शमी 7 विकेट लेने वाले पहले भारतीय, इतिहास रचने के बाद आई उनकी पहली प्रतिक्रिया
Mohammed Shami: मोहम्मद शमी ने वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के लिए धमाका कर दिया। टीम इंडिया ने सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड को हराते हुए फाइनल में जगह हासिल कर ली। भारत के लिए बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने दमखम दिखाया। शमी टॉप क्लास रहे। उनको प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया।
शमी ने अपनी धारदार गेंदबाजी के आगे कीवी बल्लेबाजों को नतमस्तक कर दिया। शुरुआती चार विकेट शमी के खाते में गए। इसके बाद भी वह नहीं रुके और नियमित अंतराल पर विकेट लेते हुए भारत के लिए एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया। भारत के लिए वह वनडे में 7 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए।

शमी से पहले भारत के लिए किसी भी गेंदबाज ने 7 विकेट नहीं झटके। वह 57 रन देकर 7 विकेट लेने में सफल रहे। भारत के लिए यह एक नया इतिहास है। शमी ने 17 पारियों के दौरान वर्ल्ड कप में 50 विकेट झटके हैं। यह सबसे तेज है। उन्होंने अलग ही लेवल की गेंदबाजी की है।
शमी ने सैट विकेट लेने के बाद कहा कि मैं सफेद गेंद क्रिकेट में ज्यादा नहीं खेल रहा था और अपनी बारी का इंतजार कर रहा था। मैंने नई गेंद से विकेट लेने का प्रयास किया। हमने यॉर्कर और धीमी गेंदों को लेकर काफी बातचीत की। नई गेंद से मैंने ज्यादा से ज्यादा विकेट लेने का प्रयास किया।
विलियमसन का कैच छोड़ने को लेकर उन्होंने कहा कि मुझे भी उस समय काफी बुरा लगा था। मैंने अपनी तेज गेंदबाजी पर चांस लेने का प्रयास किया। कीवी बल्लेबाज अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। अगर ओस होती, तो चीजें खराब हो सकती थी। धीमी गति से गेंद उसमें काम नहीं कर पाती। यह एक बड़ा मंच है और मुझे काफी अच्छा लग रहा है। हम 2015 और 19 में सेमीफाइनल हारे थे, इस मौके को हम भुनाना चाहते हैं, हमें नहीं पता कि ऐसा मौका फिर कब आएगा।












Click it and Unblock the Notifications