T20I सीरीज हार के बाद मिशेल सेंटनर निराश, हार्दिक, शुभमन जैसे खिलाड़ियों की लय को तोड़ नहीं पाए
भारत के कुछ खिलाड़ियों का खेल इस समय अपनी पीक पर है जिसका न्यूजीलैंड के पास कोई तोड़ नहीं था। उनको इन्हीं हालातों में वन वर्ल्ड कप भी खेलना है। उस चुनौती का सामना कैसे करेगा न्यूजीलैंड?

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर के लिए टी20 सीरीज का आगाज सपनों सरीखा और अंत भयानक हकीकत के समान हुआ जहां उन्होंने पहला मैच जीतने के बाद बाकी के दो मुकाबले बुरी तरह से हारे। तीसरे मैच में भारत ने कीवियों को 168 रनों मात दी। इस सीरीज में हार्दिक पांड्या छाए रहे और उनको मैन ऑफ सीरीज मिला जबकि शुभमन गिल को 126 रनों की यादगार पारी खेलने के लिए अंतिम मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच मिला।
भारत ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए तीसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 234 रनों का जो पहाड़ खड़ा खड़ा किया था उस पर चलने की कोशिश करने उतरा न्यूजीलैंड 66 रनों पर ही से चलकर धड़ाम हो गया। हालांकि सेंटनर गेंदबाज के तौर पर इस सीरीज में ठीक-ठाक दिखाई दिए और उन्होंने कसी हुई गेंदबाजी भी की लेकिन उनके प्रयास नाकाफी साबित हुए। इससे पहले न्यूजीलैंड ने वनडे सीरीज भी 3-0 से हारी थी।
सेंटनर हार के बाद निराश दिखे और उन्होंने कहा कि ट्रॉफी हासिल करना अच्छा होता लेकिन भारत को भी उसके प्रदर्शन का श्रेय देना होगा जिन्होंने जबर्दस्त खेल दिखाया। उनके कुछ खिलाड़ी समय बहुत अच्छी लय में हैं। जब आप पावर प्ले में पांच विकेट गंवा देते हैं तो जीतना मुश्किल होता है। गेंद स्विंग कर रही थी और बल्लेबाजी करना आसान नहीं था और अगर आप भारत की बल्लेबाजी को देखें तो उन्होंने शुरुआत में अपना समय लिया और फिर विकेट के फ्लैट होने के बाद हमारे खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
इस साल भारत में ही वर्ल्ड कप होना है जहां न्यूजीलैंड को इन्हीं परिस्थितियों में गेंदबाजी और बल्लेबाजी करनी होगी इस पर बात करते हुए कहा कि यह इस साल के उस समय होगा जब कुछ ओस भी होगी तो अधिकतर टीमें पहले गेंदबाजी करना पसंद करेंगी। हम कुछ अच्छे विकेट देख चुके हैं, अगर अक्टूबर में भी ऐसा ही हुआ तो वर्ल्ड कप का हिस्सा होना और यहां से कुछ सीखना बहुत बड़ी बात होगी। तब हम विपक्षी टीमों को 320 के आसपास समेटना चाहेंगे।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications