IND vs NZ: केन विलियमसन हारकर बाहर होने से दुःखी, जानें भावुक होकर उन्होंने क्या कहा
kane Williamson: केन विलियमसन और न्यूजीलैंड टीम का सपना भारतीय टीम ने तोड़ दिया। कीवी टीम को टीम इंडिया ने लगातार तीसरी बार वर्ल्ड कप फाइनल में जाने से रोक दिया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड को 70 रनों से हार का मुंह देखना पड़ा।
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि नॉक आउट मैच में हम हार गए, इससे निराशा हुई है। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन क्रिकेट खेला है, वे फाइनल खेलने के हकदार थे। भारत एक टॉप टीम है और उसी तरह का क्रिकेट उन्होंने खेला है।

कीवी कप्तान ने हारकर बाहर होने से मैं निराश हुआ हूं। हमें प्रयास किया लेकिन भारत टॉप टीम है। वर्ल्ड क्लास बल्लेबाजों ने आकर शानदार क्रिकेट खेला। उन्होंने 400 का स्कोर कर दिया और गेंद बाद में मूव कर रही थी इसलिए रन बनाना आसान नहीं था। हमें भारत ने हर क्षेत्र में पछाड़ दिया, इसका क्रेडिट उनको जाता है।
विलियमसन ने कहा कि क्राउड अच्छा था लेकिन यह थोड़ा एकतरफा था। भारत ने हमें होस्ट किया, यहाँ आना अच्छा रहा। हम एक टीम के रूप में प्रतिबद्धता के साथ खेलना चाहते थे। रचिन और मिचेल स्पेशल रहे। उन दोनों ने काफी अच्छा क्रिकेट खेला। हमने टूर्नामेंट में अच्छा मुकाबला किया, इसका गर्व है।
उल्लेखनीय है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने 2019 में भी वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच खेला था। उस समय टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम 18 रनों से हारकर बाहर हो गई थी। इसके बाद अब भारत ने वापस जबाब देते हुए न्यूजीलैंड की टीम से पुराना हिसाब बराबर कर लिया।
भारत के लिए मोहम्मद शमी ने तबाही मचाने वाली गेंदबाजी की और 7 विकेट अपने नाम किये। न्यूजीलैंड को 398 रनों का लक्ष्य भारत ने दिया था। कीवी टीम 327 रनों के कुल स्कोर पर ऑल आउट हो गई।












Click it and Unblock the Notifications