IND vs NZ ODI: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग XI, किसे मिला मौका किसका कटा पत्ता?
IND vs NZ ODI, Playing XI: भारतीय क्रिकेट टीम अपने साल 2026 के सफर की शुरुआत घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से करने जा रही है। यह सीरीज न केवल नए साल का पहला सीरीज है, बल्कि युवा कप्तान शुभमन गिल के लिए अपनी कप्तानी क्षमता साबित करने का एक बड़ा मौका भी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम वनडे सीरीज में अपना दमखम दिखाना चाहेगी।
शुभमन गिल की वापसी तय (IND vs NZ ODI, Playing XI)
गर्दन की चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका सीरीज से बाहर रहे शुभमन गिल अब पूरी तरह फिट हैं। वह अब टीम की कमान संभालने के लिए तैयार हैं। बतौर कप्तान गिल की यह दूसरी बड़ी परीक्षा होगी। इससे पहले अक्टूबर 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी कप्तानी में भारत को 1-2 से हार मिली थी। ऐसे में गिल घरेलू मैदान पर अपनी पहली सीरीज जीत दर्ज करने के लिए बेताब होंगे।

रोहित शर्मा और विराट कोहली पर रहेगी नजर
अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली का टीम में शामिल होना तय माना जा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि आईसीसी रैंकिंग में रोहित पहले और कोहली दूसरे स्थान पर काबिज हैं। गिल की वापसी से ओपनिंग जोड़ी को लेकर चयनकर्ताओं के सामने 'मीठा दर्द' होगा। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक जड़ने वाले यशस्वी जायसवाल को गिल के आने पर प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ सकता है।
ईशान किशन को मिल सकता है मौका
विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी केएल राहुल के कंधों पर बनी रहेगी, जबकि ईशान किशन बैकअप की भूमिका में होंगे। रिपोर्ट के अनुसार ऋषभ पंत को इस सीरीज के लिए मौका नहीं मिलेगा। मध्यक्रम में श्रेयस अय्यर की चोट के बाद वापसी पर सस्पेंस बना हुआ है। अगर वह लौटते भी हैं, तो ऋतुराज गायकवाड़ को बाहर करना मुश्किल होगा, जिन्होंने पिछले वनडे में नंबर 4 पर शानदार शतक लगाया था।
कुछ खिलाड़ियों को मिलेगा आराम
वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या को इस सीरीज में भी आराम दिया जा सकता है। स्पिन की कमान कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा संभालेंगे, जबकि तेज गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा के साथ मोहम्मद सिराज या प्रसिद्ध कृष्णा में से किसी एक को मौका मिल सकता है।
भारत की संभावित स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।
भारत की संभावित प्लेइंग 11: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।
सीरीज का शेड्यूल और मैदान
पहला वनडे: 11 जनवरी (वडोदरा)
दूसरा वनडे: 14 जनवरी (राजकोट)
तीसरा वनडे: 18 जनवरी (इंद्रौर)












Click it and Unblock the Notifications