'पृथ्वी शॉ होंगे अगले साल टी20 वर्ल्ड कप में भारत के ओपनर,' पूर्व दिग्गज की बड़ी भविष्यवाणी

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में शामिल पृथ्वी शॉ को दो मैचों में प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया।

Prithvi Shaw

IND vs NZ: पृथ्वी शॉ की प्रतिभा को लेकर किसी को कोई शक नहीं है लेकिन टीम इंडिया से वह लगातार बाहर रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में होने के बाद भी उनको प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया। इसको लेकर कई तरह के सवाल भी खड़े हुए हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर का भी मानना है कि पृथ्वी शॉ को मौके मिलने चाहिए। गंभीर का कहना है कि शॉ को टीम में लम्बे समय के लिए मौके देने होंगे, इसके अलावा उन्होंने कहा कि शॉ अगले साल टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए ओपन करेंगे।

शॉ को बाहर देख हैरानी होती है

शॉ को बाहर देख हैरानी होती है

स्टार स्पोर्ट्स के एक शो में बोलते हुए गौतम गंभीर ने कहा कि कीवी टीम के खिलाफ पृथ्वी शॉ को मौका नहीं मिलने से हैरानी हुई है। उनको लम्बे समय के लिए टीम में रखना होगा, खासकर टी20 में क्योंकि मैं उनको अगले साल टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए ओपन करते हुए देखता हूँ। ऐसा तब हो सकता है जब चयनकर्ता रोहित शर्मा और विराट कोहली के अलावा टीम बनाने के बारे में सोचते हैं।

स्वाभाविक टी20 खिलाड़ी हैं पृथ्वी शॉ

स्वाभाविक टी20 खिलाड़ी हैं पृथ्वी शॉ

गंभीर ने आगे कहा कि जिस तरह के टेम्पलेट की हम बात करते हैं, उसके लिए ईशान किशन और पृथ्वी शॉ को लगातार टीम में रखना होगा। शुभमन गिल ने पचास ओवर में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। अगर कोई ऐसा खिलाड़ी है जिसके अंदर टी20 गेम स्वाभाविक अंदाज में आता है, तो उसका नाम पृथ्वी शॉ ही है। उनका गेम टी20 के लिए ही दिखाई देता है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ नहीं मिला मौका

न्यूजीलैंड के खिलाफ नहीं मिला मौका

कीवी टीम के खिलाफ भारतीय टीम के दो मैचों में पृथ्वी शॉ को टीम इंडिया में जगह नहीं मिल पाई है। शॉ को टीम में रखने के बाद प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया। अंतिम मैच में एक बार फिर से देखना होगा कि क्या वह खेल पाते हैं या नहीं। शॉ ने भारत के घरेलू टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में धाकड़ खेल का प्रदर्शन किया है। 10 मैचों में उन्होंने 332 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतकीय पारी भी आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+