IND vs NZ Final: विराट कोहली 46 रन बनाते ही रच देंगे इतिहास! ध्वस्त हो जाएगा क्रिस गेल का बड़ा कीर्तिमान
IND vs NZ Final: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारत का सामना रविवार 9 मार्च को न्यूजीलैंड से होगा। फैंस इस मुकाबले का इंतजार बेसब्री के साथ कर रहे हैं। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मैच में स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली के पास इतिहास रचने का मौका होगा। चैंपियंस ट्रॉफी में विराट कोहली का प्रदर्शन दमदार रहा है और अब वह यूनिवर्स बॉस यानी क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब हैं।
क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ देंगे कोहली (IND vs NZ Final)
4 मार्च को खेले गए पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 98 गेंदों पर 84 रन बनाने वाले विराट कोहली से एक बार फिर बड़े स्कोर की उम्मीद होगी। विराट कोहली अगर फाइनल में कम से कम 46 रन बनाने में सफल हो जाते हैं, तो वह क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ देंगे और चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

जबरदस्त फॉर्म में हैं विराट कोहली
क्रिकेट से संन्यास ले चुके वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल ने चैंपियंस ट्रॉफी में 17 मैच खेले और तीन शतकों और एक अर्धशतक की मदद से 791 रन बनाए। वहीं कोहली ने अब तक चार सीजन में टीम इंडिया के लिए खेले गए 17 मैचों में 746 रन बनाए हैं। विराट कोहली के पास रनों के मामले में क्रिस गेल से आगे निकलने का मौका है। जिस तरह के फॉर्म से विराट कोहली गुजर रहे हैं, फैंस को उम्मीद होगी कि वह चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भी बल्ले से धमाल मचाएं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तोड़ा था धवन का रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के आखिरी मैच में कोहली ने शिखर धवन के 701 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया और चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के टॉप रन स्कोरर बन गए। विराट कोहली रनों के मामले में अब क्रिस गेल को भी पछाड़ना चाहेंगे। इसके अलावा कोहली के पास चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बनने का मौका होगा। कोहली ने मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक खेले गए चार मैचों में 217 रन बनाए हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों की सूची में अभी वह चौथे नंबर पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications