IND vs NZ Final: अरे फिलिप्स नहीं सुपरमैन है, रॉकेट की तरह उछलकर पकड़ा गिल का कैच
IND vs NZ Final: ग्लेन फिलिप्स उस खिलाड़ी का नाम है, जिसने चैम्पियंस ट्रॉफी में धांसू अंदाज में फील्डिंग की है। भारतीय टीम के खिलाफ दूसरी बार उनकी फील्डिंग का जलवा देखने को मिला है। फिलिप्स ने लीग चरण में विराट कोहली का कैच लेकर फैन्स को शांत करा दिया था।
इसके बाद फाइनल मैच में भी उनकी फील्डिंग देखने को मिली। भारत के लिए शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने तेजी से रन बनाते हुए शतकीय भागीदारी कर दी, तब फिलिप्स ने एक धमाकेदार कैच लेकर इस भागीदारी का अंत कर दिया और सुपरमैन की तरह कैच पकड़ा, गिल 31 रन बनाकर आउट हो गए।

गिल और रोहित पहले विकेट के लिए 105 की भागीदारी कर चुके थे, इसके बाद सैंटनर की एक ललचाने वाली गेंद को गिल हवा में खेल बैठे। एक्स्ट्रा कवर पर खड़े फिलिप्स ने गेंद को जाने नहीं दिया। स्प्रिंग की तरह उछलते हुए फिलिप्स ने अपना एक हाथ ऊपर कर दिया और कैच पकड़ लिया।
किसी को विश्वास ही नहीं हुआ कि यह कैसे हो गया। फिलिप्स और सैंटनर की हँसी छूट गई और गिल को वापस जाना पड़ा। गिल जोर से शॉट खेल गए इसलिए गेंद को नीचे नहीं रख पाए और यह हवा में चले गए। फिलिप्स ने पाकिस्तान के खिलाफ रिज़वान का कैच भी एक हाथ से पकड़ा था। कोहली और गिल के कैच भी एक हाथ से ही पकड़े गए। उन्होंने अपनी फुर्ती का गजब परिचय दिया है।












Click it and Unblock the Notifications