IND vs NZ Final: मोहम्मद शमी ने एक साथ तोड़ा रोहित-कोहली का दिल! लाइव मैच में हुई बड़ी गलती, फैंस भी शॉक्ड

IND vs NZ Final: क्रिकेट मैच में कैच लेना बहुत जरूरी माना जाता है क्योंकि यह खेल के रुख को बदलने का काम करता है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच के शुरुआती 8 ओवर में ही भारतीय खिलाड़ियों से बड़ी भूल हो गई। जब एक खिलाड़ी कैच पकड़ता है, तो इससे टीम का मनोबल बढ़ता है और वहीं जब कोई खिलाड़ी कैच छोड़ता है तो पूरी टीम हताश हो जाती है।

मोहम्मद शमी से हो गई बड़ी गलती (IND vs NZ Final)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच में मोहम्मद शमी ने ट्रेविस हेड का कैच छोड़ दिया था। अब फाइनल में एक बार फिर मोहम्मद शमी ने वही गलती दोहराने का काम किया है। रचिन रवींद्र ने न्यूजीलैंड को फाइनल में ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई। रचिन रवींद्र मोहम्मद शमी की गेंद पर सीधा शॉट लगाया, गेंद सीधा शमी के हाथों में गई, लेकिन वह कैच पकड़ने में नाकाम रहे।

IND vs NZ 1

रोहित-कोहली का टूटा दिल

रचिन रविंद्र ने पिछले मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक जड़ा था। ऐसे में वह भारत के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। ऐसे में रचिन रविंद्र का कैच छोड़कर मोहम्मद शमी ने बड़ी गलती कर दी। मोहम्मद शमी की इस हरकत से कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली नाखुश नजर आये। दोनों ही खिलाड़ी बीच मैदान पर अपना गुस्सा जाहिर करते नजर आये।

रचिन रवींद्र को मिले दो जीवनदान

न्यूजीलैंड को 57 के स्कोर पर पहला झटका लगा जब वरुण चक्रवर्ती ने विल यंग को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। यंग 23 गेंदों में 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे। लेकिन केन विलियमसन और रचिन रवींद्र का विकेट लेना भारत के लिए बेहद जरूरी है। रचिन रवींद्र को आज दो जीवनदान मिले।

पहले शमी ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच छोड़ दिया जब रचिन 28 रन पर थे। इसके बाद, श्रेयस अय्यर ने भी डीप मिड विकेट पर रचिन का आसान कैच छोड़ा, जब वे 29 रन पर थे। इस दौरान रचिन को डीआरएस का भी फायदा मिला। सातवें ओवर की पहली गेंद पर उन्हें कैच आउट दिया गया था, लेकिन डीआरएस में यह साबित हो गया कि गेंद बल्ले को नहीं छूई थी, जिससे वे बच गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+