IND vs NZ Final: 37 साल बाद क्या भारतीय टीम कर पाएगी ये कमाल, न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में जीत की तलाश
IND vs NZ Final: 9 मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड के साथ भारत की भिड़ंत देखने को मिलने वाली है। भारतीय टीम तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने की कोशिश करेगी। जबकि न्यूजीलैंड दूसरी बार खिताब पर कब्जा जमाने को बेताब होगी। ये दोनों टीमें करीब 25 साल पहले फाइनल में एक बार भिड़ी थीं और उस बार कीवी टीम ने जीत दर्ज की थी।
भारत की नजरें फाइनल जीत पर (IND vs NZ Final)
भारत अच्छी लय में है और उसने अब तक टूर्नामेंट में सभी चार मैच जीते हैं। उन्होंने अपने पिछले सात वनडे मैच जीते हैं। उन्होंने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को मात दिया। इससे पहले ग्रुप चरण में न्यूजीलैंड को 49 रनों से हराया था। लेकिन दुख की बात है कि जब इतिहास की बात आती है तो भारत का पलड़ा भारी नहीं है। फाइनल में न्यूजीलैंड की टीम ने हमेशा से भारत को चोट पहुंचाई है।

12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का मौका
रोहित शर्मा की टीम को 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के लिए 37 साल पुराने अभिशाप से बाहर निकलना होगा। आंकड़े इस बात के सबूत हैं कि भारत ने किसी भी टूर्नामेंट के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, चाहे वह ICC हो या कोई और सभी में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। भारत की एकमात्र जीत 1988 में हुई थी। वे 1988 में शारजाह कप फाइनल में मिले थे और भारत ने 42 रन से जीत हासिल की थी।
37 साल पहले फाइनल में मिली थी जीत
इसके बाद साल 2000 में वे चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में ये दोनों टीमें मिली थी और न्यूजीलैंड ने चार विकेट से जीत हासिल की थी। जिम्बाब्वे में 2005 की त्रिकोणीय श्रृंखला के फाइनल में भी इन दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ था, लेकिन भारत छह विकेट से हार गया था। साल 2021 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल था जिसे न्यूजीलैंड ने आठ विकेट से जीता था। टूर्नामेंट के फाइनल में न्यूजीलैंड का 3-1 का रिकॉर्ड है और ICC फाइनल की बात करें तो उनका रिकॉर्ड 2-0 का है।
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल , विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल , हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, ऋषभ पंत , रविंद्र जड़ेजा, वरुण चक्रवर्ती।
न्यूजीलैंड की टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लोकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लाथम, डेरिल मिशेल, विल ओ'रूर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, केन विलियमसन, विल यंग, जैकब डफी।












Click it and Unblock the Notifications