IND vs NZ: दुबई में लहराया तिरंगा, न्यूजीलैंड से 25 साल पुराना बदला पूरा, भारत में जश्न का माहौल
IND vs NZ Final Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला रोमांचक अंदाज में खत्म हुआ। 252 रनों के लक्ष्य को भारत ने चार विकेट से अपने नाम कि भारत ने इस मैच को जीतकर तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाने में कामयाबी हासिल की। भारत की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे अधिक 76 रन बनाए। रोहित शर्मा 83 गेंद में सात चौके और तीन छक्के की मदद से 76 रन बनाकर आउट हुए। इस जीत के साथ दुबई की पिच पर भारतीय तिरंगा शान से लहराया।
न्यूजीलैंड से 25 साल पुराना बदला पूरा (IND vs NZ Final Highlights)
टीम इंडिया ने साल 2000 में चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला था। यह मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था। न्यूजीलैंड ने भारत को 4 विकेट से हरा दिया था। अब करीब 25 साल बाद टीम इंडिया ने 25 साल पुराना बदला ले लिया है।

न्यूजीलैंड ने बनाए थे 251 रन
न्यूजीलैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारत के सामने 252 रन का लक्ष्य रखा था। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 251 रन बनाए। आखिरी पांच ओवरों में न्यूजीलैंड ने 50 रन बनाए, जिसकी बदौलत न्यूजीलैंड ने भारत के सामने चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में कामयाबी हासिल की।
इन खिलाड़ियों ने दिखाया दम
न्यूजीलैंड की तरफ से माइकल ब्रेसवेल का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने 40 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 53 रन की नाबाद पारी खेली, जो उनके वनडे करियर का पहला अर्धशतक था। इसके अलावा, डेरिल मिचेल ने 63 रन बनाए, जबकि ग्लेन फिलिप्स ने 34 रन बनाए।
न्यूजीलैंड: विल यंग, रचिन रवींद्र, केन विलियम्सन, डेरिल मिचेल, टॉम लाथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, विलियम ओरुर्के, नाथन स्मिथ।
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।












Click it and Unblock the Notifications