IND vs NZ: डैरिल मिचेल-ब्रेसवेल के अर्धशतक, फाइनल में न्यूजीलैंड ने बनाया 251 का स्कोर

IND vs NZ Final: चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत के खिलाफ फाइनल मुकाबले में कीवी टीम शुरुआत अच्छी होने के बाद लड़खड़ा गई। भारतीय टीम के स्पिनरों ने वापसी कराने में अहम योगदान दिया। बाद में डैरिल मिचेल और ब्रेसवेल ने कीवी टीम के लिए अच्छी बैटिंग की।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम की धाकड़ शुरुआत रही। रचिन रविन्द्र और विल यंग ने नई गेंद पर रन बनाए। दोनों ने मिलकर तेजी से खेलते हुए पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी की। इसके बाद वरुण चक्रवर्ती को गेंदबाजी करने के लिए लाया गया।

ind vs nz

वरुण ने भी निराश नहीं किया और विल यंग को 15 के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। इसके बाद कुलदीप यादव को भी गेंदबाजी करने के लिए बुलाया गया। उन्होंने रविन्द्र को 37 पर बोल कर दिया और केन विलियमसन को 11 के स्कोर पर आउट कर टीम इंडिया की वापसी कराई। कीवी टीम का स्कोर 3 विकेट पर 75 हो गया।

IND vs NZ: मिचेल की बेहतरीन बैटिंग

टॉम लैथम और डैरिल मिचेल ने मिलकर स्कोर 100 पार पहंचाया और जडेजा ने लैथम को 14 पर आउट कर भागीदारी को तोड़ा। यहाँ से डैरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने मिलकर एक भागीदारी की। दोनों ने मिलकर स्कोर 150 के पार पहुंचा दिया। ड्रिंक्स के बाद वरुण चक्रवर्ती आए और फिलिप्स को 34 पर बोल्ड कर इस भागीदारी को तोड़ दिया। हालांकि मिचेल एक छोर पर खड़े रहे और फिफ्टी पूरी कर ली, वह 63 रन बनाकर शमी की गेंद पर आउट हो गए।

IND vs NZ: ब्रेसवेल ने भी संभाला मोर्चा

ब्रेसवेल ने बाद में टीम की बागडोर संभाली और अंतिम गेंद तक खड़े थे। इस दौरान वह भी अपना अर्धशतक पूरा करने में सफल रहे। उन्होंने 40 गेंदों में नाबाद 53 रन बनाकर कीवी टीम को 7 विकेट पर 251 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+