IND vs NZ Final: हार्दिक के 16 रन लुटाने के बाद दिखा रोहित शर्मा का रौद्र रूप, वायरल हो रहा रिएक्शन; VIDEO
IND vs NZ, champions trophy 2025 Final: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल रविवार को भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दुबई में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस बीच टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
रविवार को दुबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने दूसरे ओवर में 16 रन लुटा दिए। इसके बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को कुछ अपशब्द कहते हुए देखा गया। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में 37 वर्षीय खिलाड़ी को गेंद के बाउंड्री पर जाने के बाद कुछ कहते हुए देखा जा सकता है।

पिछले तीन मैचों में मोहम्मद शमी के साथ नई गेंद संभालने वाले पांड्या ने अपने पहले ओवर में केवल दो रन दिए थे। हालांकि, ऑलराउंडर ने अपने अगले ओवर में 16 रन लुटाए, क्योंकि सलामी बल्लेबाज रचिन रवींद्र ने उन्हें दो चौके और एक छक्का लगाया, जिसमें से एक वाइड भी शामिल था।
दोनों टीमों के बीच 2000 आईसीसी नॉकआउट ट्रॉफी में भी मुकाबला हुआ था, जिसमें ब्लैक कैप्स विजयी रही थी। वहीं भारत ने 2013 में मेजबान इंग्लैंड को हराकर खिताब जीता था।
भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: विल यंग, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, विलियम ओरोर्के।












Click it and Unblock the Notifications