IND vs NZ: क्या रोहित शर्मा ने हार के बाद बोला झूठ? जानिए किस तरह गलत बयान देकर चौंकाया

IND vs NZ: पुणे टेस्ट मैच में भारत की हार के बाद रोहित शर्मा ने इसके कारणों को लेकर एक बयान दिया था। भारतीय कप्तान ने इसे टीम का कलेक्टिव फेलियर कहा। हालांकि रोहित शर्मा ने टीम की बैटिंग यूनिट के प्रदर्शन को लेकर प्रतिक्रिया तो दी लेकिन बचाव भी कर गए।

दोनों टेस्ट मैचों को देखा जाए, तो बल्लेबाजी तीन पारियों में खराब रही है। इस वजह से सीरीज हार का प्रमुख कारण बल्लेबाजों की नाकामी है। बेंगलुरु टेस्ट मैच में पहले बैटिंग करने का खराब फैसला था। बाद में बल्लेबाजी करने के लिए पिच अच्छी थी, तभी भारत ने भी दूसरी पारी में बड़ा स्कोर बना दिया था।

rohit sharma

इसके बाद दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने जितने रन पहली पारी में बनाए, भारतीय बैटिंग यूनिट नहीं बना पाई। भारत के गेंदबाजों ने कीवी टीम को 259 के कुल स्कोर पर रोक दिया था। इसमें गेंदबाजों को कहीं से गलत नहीं माना जा सकता है क्योंकि उन्होंने अपना काम कर दिया था।

बल्लेबाजों को अपना काम करना था लेकिन वे बुरी तरह फ्लॉप (157 ऑल आउट) हो गए और कीवी टीम ने पहली पारी में बड़ी लीड हासिल कर ली। अगर भारतीय टीम अपनी पहली पारी में न्यूजीलैंड के बराबर भी स्कोर खड़ा कर देती तो मैच जीता जा सकता था। अब दूसरी पारी में भी गेंदबाजों ने फिर से अपना काम किया।

कीवी टीम को भारतीय गेंदबाजों ने 255 रनों के स्कोर पर आउट कर दिया था और चौथी पारी में खेलते हुए टीम इंडिया 245 रन बनाकर सिमट गई। भारतीय गेंदबाजों ने कम रनों पर कीवी टीम के सभी 20 विकेट झटके हैं। ऐसे में उनका फेलियर तो कहीं दिखाई नहीं देता है।

फेलियर बैटिंग में ही दिख रहा है, जिसे हम आंकड़ों में देख सकते हैं। पहली पारी में भारत के लिए कोई बल्लेबाज फिफ्टी तक नहीं लगा पाया था। रविन्द्र जडेजा ने सर्वाधिक 38 रनों की पारी खेली थी। दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल के अलावा अन्य बल्लेबाज फिफ्टी नहीं जमा पाया। ऐसे में मैच हारने की वजह बल्लेबाजी है न कि गेंदबाजी। रोहित शर्मा ने कलेक्टिव फेलियर बोलकर बल्लेबाजों का बचाव किया है क्योंकि गेंदबाजों ने अपना काम अच्छी तरह किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+