IND vs NZ: फाइनल से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, धांसू खिलाड़ी बाहर, रिप्लेसमेंट की घोषणा

IND vs NZ Final: भारत के खिलाफ चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में कीवी टीम को एक बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड अपने एक धांसू खिलाड़ी के बिना ही मैदान पर उतरी है और यह उनके लिए नुकसान का सौदा साबित हो सकता है। इस खिलाड़ी के बाहर होने की जानकारी टॉस के समय सामने आई।

कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर ने टीम में आए नए खिलाड़ी के बारे में बताया और बाहर होने वाले प्लेयर के बारे में भी घोषणा की। टीम इंडिया के लिए यह खबर राहत वाली हो सकती है क्योंकि इसी क्रिकेटर ने पिछले मैच में तहलका मचाने का काम किया था।

ind vs nz

IND vs NZ: कौन सा कीवी प्लेयर बाहर

कीवी टीम से बाहर होने वाला यह प्लेयर कोई और नहीं बल्कि दमदार गेंदबाज मैट हेनरी हैं। उन्होंने पिछले मैच में भारत के खिलाफ कहर बरपाने का काम किया और 5 विकेट हासिल किये थे। इस बार वह चोटिल होकर बाहर हो गए हैं। उनकी जगह नाथन स्मिथ को टीम में लाया गया। भारत की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ।

IND vs NZ: रोहित शर्मा के नाम हुआ अनोखा रिकॉर्ड

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर से टॉस पर जाते ही कीर्तिमान बनाने में सफल हो गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच में मैदान पर जाने के बाद भारतीय कप्तान टॉस हार गए। विपक्षी कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। लगातार 12 एकदिवसीय टॉस हारने का रिकॉर्ड ब्रायन लारा के नाम थे और रोहित शर्मा ने उनकी बराबरी कर ली है।

न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI)

विल यंग, राचिन रविंद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमिसन, विलियम ओ'रूर्क, नाथन स्मिथ

भारत (प्लेइंग XI)

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+