Ind vs NZ, Test: अश्विन तोड़ सकते हैं अनिल कुंबले का रिकॉर्ड, बन जाएंगे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
IND vs NZ, 3rd Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच 1 से 5 नवंबर तक मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड ने दूसरे मैच में भारत को 113 रनों से शिकस्त दी है। इस जीत के साथ उन्होंने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज पर कब्जा कर लिया है। भारत सीरीज तो हार गया, लेकिन रविचंद्रन अश्विन के पास एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम करने का मौका है।
दरअसल, रविचंद्रन अश्विन के लिए वानखेड़े स्टेडियम में एक नया रिकॉर्ड बनाने का शानदार अवसर है। वह और अनिल कुंबले दोनों ने यहां 38-38 विकेट लेकर बराबरी की है, और अब उन्हें सिर्फ एक विकेट की जरूरत है, और ऐसा करते ही वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे।

लिस्ट में कपिल देव दूसरे स्थान पर
इस लिस्ट में कपिल देव दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने वानखेड़े स्टेडियम में 28 विकेट लिए हैं। हालांकि, न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही सीरीज में अश्विन का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। उन्होंने अब तक सिर्फ 6 विकेट हासिल किए हैं-बेंगलुरु टेस्ट में एक विकेट और पुणे टेस्ट में 5 विकेट।
तीसरे टेस्ट में चल सकता है अश्विन का जादू
हालांकि, फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि तीसरे टेस्ट में वह अपनी प्रतिभा का जादू बिखेरेंगे। अगर अश्विन यह उपलब्धि हासिल करते हैं, तो यह न केवल उनके करियर का एक महत्वपूर्ण पल होगा, बल्कि भारतीय क्रिकेट के लिए भी गर्व की बात होगी। उनकी स्पिन गेंदबाजी का जादू देखने के लिए सभी उत्सुक हैं!
कब-कहां देख सकेंगे तीसरा टेस्ट मैच
भारत 1 नवंबर से 5 नवंबर तक मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में न्यूज़ीलैंड से खेलेगा, मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे शुरू होगा। दर्शक इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर देख सकते हैं, या अगर वे लाइव टेलीकास्ट देखना पसंद करते हैं, तो वे स्पोर्ट्स18 नेटवर्क पर देख सकते हैं।
ये भी पढ़िए- पाकिस्तान क्रिकेट में फिर मचा बवाल, गैरी कर्स्टन दे सकते हैं कोच के पद से इस्तीफा, हैरान करने वाला है कारण
क्या भारत अभी भी WTC फाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकता है?
भारत को अन्य टीमों की टेस्ट सीरीज़ के अनुकूल परिणामों पर निर्भर रहने से बचने के लिए अपने बचे हुए छह मैचों में से चार में जीत हासिल करनी होगी। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ इस फ़ाइनल मैच के बाद, भारत को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया में पांच टेस्ट मैचों की बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications