IND vs NZ: शुभमन गिल ने छक्कों की बारिश कर जड़ा शतक, भारत ने लगाया रनों का अम्बार

टॉस जीतकर पहले खेलने का फैसला भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने सही साबित कर दिया, गिल ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की।

Gill and Tripathi

IND vs NZ 3rd T20: अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। पहले खेलते हुए टीम इंडिया ने 4 विकेट पर 234 रनों का स्कोर खड़ा किया। शुभमन गिल ने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक जमा दिया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय भारतीय बल्लेबाजों ने सही साबित कर दिया। (Photo: BCCI/Twitter)

गिल और त्रिपाठी की धाकड़ भागीदारी

गिल और त्रिपाठी की धाकड़ भागीदारी

ईशान किशन शुरुआत में ही 1 रन के निजी स्कोर पर ब्रेसवेल का शिकार बन गए। इसके बाद शुभमन गिल और राहुल त्रिपाठी ने धमाकेदार अंदाज में बैटिंग की और कीवी गेंदबाजों के लिए परेशानी खड़ी कर दी। दोनों मिलकर स्कोर को 87 रन तक ले गए। यहां राहुल त्रिपाठी सोढ़ी की गेंद पर आउट हो गए। वह 22 गेंदों पर 44 रनों की तूफानी पारी खेलकर आउट हुए। त्रिपाठी के बल्ले से 3 छक्के और 4 चौके देखने को मिले।

गिल का पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक

गिल का पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक

शुभमन गिल ने एक छोर से टिककर तेजी से बल्लेबाजी की। उनका साथ देने सूर्यकुमार यादव आए लेकिन वह 12 गेंदों में 24 रन बनाकर टिकनर का शिकार बन गए। गिल ने 35 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। इसके बाद वह और तेजी से खेलने लगे और 54 गेंदों में अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक जमा दिया। टीम इंडिया का स्कोर भी 200 के पार चला गया। पांड्या ने 17 गेंदों में 30 रन बनाए। गिल अपने शतक के बाद भी खड़े रहे और 63 गेंदों में नाबाद 126 रन बनाकर लौटे। उन्होंने 12 चौके और 7 छक्के जड़े। इस तरह टीम इंडिया ने 4 विकेट पर 234 रन बनाए।

दोनों टीमों के ये खिलाड़ी शामिल

दोनों टीमों के ये खिलाड़ी शामिल

भारत : ईशान किशान, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार, हार्दिक पंड्या, दीपक हुड्‌डा, वाशिंगटन सुंदर, शिवम मावी, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह।
न्यूजीलैंड : फिन एलेन, ड्वेन कॉन्वे, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर, माइकल ब्रेसवेल, बेन लिस्टर, ईश साढ़ी, लोकी फर्ग्युसन और ब्लेयर टिकनर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+