IND vs NZ 3rd T20: भारत ने टॉस जीतकर लिया बल्लेबाजी का फैसला, उमरान मलिक को प्लेइंग XI में जगह

तीन टी20 मैचों की सीरीज के आखिरी और निर्णायक मुकाबले में भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। उमरान मलिक को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है।

India vs New Zealand 3rd T20

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तीसरे टी20 मैच में भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में आज एक बदलाव हुआ है। युजवेंद्र चहल की जगह उमरान मलिक को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है। पृथ्वी शॉ एकबार फिर प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने में नाकाम साबित हुए हैं। हार्दिक पांड्या ने शुभमन गिल, ईशान किशन और राहुल त्रिपाठी के टॉप ऑर्डर में ही विश्वास जताया है। वहीं न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन में भी एक बदलाव हुआ है। जैकब डफी की जगह बेन लिस्टर को टीम में शामिल किया गया है।

1-1 की बराबरी पर है सीरीज

आपको बता दें कि तीन मैचों की सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर है। टीम इंडिया ने लखनऊ में खेला गया दूसरा टी20 मैच 6 विकेट से जीत लिया था, जिसके बाद सीरीज में बराबरी हुई थी। सीरीज का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड ने 12 रन से जीत लिया था। इस निर्णायक मुकाबले को जीतने की कोशिश दोनों टीमें करेंगी। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। इस स्टेडियम में भारत ने कुल 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 4 में उसे जीत मिली है और 2 में हार का सामना करना पड़ा है।

प्लेइंग इलेवन

भारत : ईशान किशान, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार, हार्दिक पंड्या, दीपक हुड्‌डा, वाशिंगटन सुंदर, शिवम मावी, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह।

न्यूजीलैंड : फिन एलेन, ड्वेन कॉन्वे, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर, माइकल ब्रेसवेल, बेन लिस्टर, ईश साढ़ी, लोकी फर्ग्युसन और ब्लेयर टिकनर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+