IND vs NZ: भारत ने टी20 की सबसे बड़ी जीत दर्ज कर रचा इतिहास, कीवी टीम को सीरीज में 2-1 से हराया
भारतीय टीम के बड़े स्कोर के जवाब में कीवी टीम दबाव में आ गई, इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए उनके विकेट लगातार गिरते गए।

IND vs NZ 3rd T20: भारतीय टीम ने अहमदाबाद में खेले गए तीसरे और अंतिम टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराते हुए सीरीज अपने नाम कर ली। टीम इंडिया 2-1 से यह सीरीज अपने नाम कर ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 4 विकेट पर 234 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम इंडिया के लिए शुभमन गिल ने शतकीय पारी खेली। जवाबी पारी में खेलते हुए न्यूजीलैंड की टीम 66 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई। इस तरह टीम इंडिया ने सीरीज पर कब्जा जमा लिया, टी20 में भारत की यह (168) रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है।
न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी हुई फ्लॉप
कीवी टीम की पारी पावरप्ले में ही लड़खड़ा गई थी। ओपनर बल्लेबाज फिन एलेन 3 और डेवोन कॉनवे 1 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद और विकेट गिरे। मार्क चैपमैन बिना खाता खोले आउट हो गए। उनके बाद ग्लेन फिलिप्स 2 और ब्रेसवेल 8 रन बनाकर आउट हुए। आधी कीवी टीम 21 रनों के कुल स्कोर पर ही पवेलियन लौट गई थी। यहां से मेहमान टीम के लिए मामला मुश्किल था।डैरिल मिचेल ने कुछ प्रयास किया और 35 रन बनाए और टीम 66 पर सिमट गई। टी20 में ओवरऑल यह दूसरी सबसे बड़ी जीत थी। श्रीलंका नम्बर एक पर है। इससे पहले ओवरऑल दूसरी सबसे बड़ी जीत पाकिस्तान (155 रन) के नाम थी। टीम इंडिया ने यह रिकॉर्ड तोड़ दिया।
भारत की धमाकेदार गेंदबाजी
भारतीय टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजी में आगे से लीड किया और 16 रन देकर 4 विकेट झटके। उनके अलावा अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक को भी 2-2 विकेट मिले। शिवम मावी ने भी 2 विकेट झटके। कुलदीप यादव को विकेट नहीं मिला। इस तरह टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों ने धाकड़ गेंदबाजी का प्रदर्शन किया।
शुभमन गिल का शानदार शतक
टॉस जीतकर खेलते हुए भारतीय टीम के ओपनर ईशान किशन 1 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन बाद में रनों की आंधी देखने को मिली। राहुल त्रिपाठी ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए 22 गेंदों पर 44 रन बनाए। गिल ने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए पहला टी20 शतक जमा दिया। गिल ने अपना शतक 54 गेंदों का सामना करते हुए पूरा किया। वह अंत तक खड़े रहे और 63 गेंदों पर 126 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके और 7 छक्के आए। सूर्यकुमार ने 24 और पांड्या ने 30 रन बनाए। इस तरह टीम इंडिया ने 4 विकेट पर 234 रन बनाए।












Click it and Unblock the Notifications