IND vs NZ: 'आप लोगों को सही चीज दिखानी चाहिए,' ब्रॉडकास्टर पर जमकर बरसे रोहित शर्मा

भारतीय टीम ने अंतिम वनडे में कीवी टीम को हरा दिया और रोहित शर्मा ने इसमें शतक जड़ा था, ब्रॉडकास्टर ने तीन साल बाद शतक जड़ने की जानकारी दी थी। शर्मा इसे लेकर नाराज हो गए।

Rohit Sharma

IND vs NZ 3rd ODI: न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर वनडे में सैकड़ा जड़ते हुए रोहित शर्मा ने अपने शतकों का सूखा समाप्त कर दिया। लम्बे समय से पचास ओवर के प्रारूप में उनके बल्ले से शतक नहीं आया था। भारतीय टीम ने कीवी टीम को तीन मैचों की सीरीज में 3-0 से हराते हुए सीरीज अपने नाम कर ली। रोहित शर्मा के शतक को लेकर ब्रॉडकास्टर द्वारा लिखी गई चीज से भारतीय कप्तान नाखुश दिखे। उन्होंने कहा कि आप लोगों को सही तरह से बातों को लोगों के बीच पहुंचानी चाहिए। रोहित शर्मा नाराज हो गए।

रोहित शर्मा हो गए नाराज

रोहित शर्मा हो गए नाराज

शतक के बाद ब्रॉडकास्टर ने उनके शतक को 'तीन साल बाद' आया सैकड़ा लिखा। इस बात पर रोहित शर्मा नाराज हो गए। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि आपने तीन साल में पहला वनडे शतक दिखाया लेकिन मैंने इन वर्षों में 12 वनडे खेले हैं। तीन साल काफी होते हैं, आपको पता होगा क्या हो रहा है। मैं जानता हूँ कि ब्रॉडकास्ट में क्या दिखाया गया है लेकिन कभी-कभी वो चीजे भी देखनी चाहिए और ब्रॉडकास्टर को चीजें दिखाना चाहिए।

कुछ तथ्य रोहित शर्मा ने बताए

कुछ तथ्य रोहित शर्मा ने बताए

भारतीय कप्तान ने आगे कहा साल 2020 में मुकाबले नहीं हुए थे। कोरोना वायरस की वजह से हर कोई घर में बैठा हुआ था। हमने मुश्किल से ही वनडे खेले होंगे और मैं चोटिल भी था। उस दौरान मैंने दो टेस्ट मैच खेले थे। आपको इन सभी बातों को भी ध्यान में रखना चाहिए। गौरतलब है कि रोहित शर्मा ने अंतिम बार वनडे शतक जनवरी 2020 में जड़ा था।

भारतीय टीम रैंकिंग में नम्बर एक

भारतीय टीम रैंकिंग में नम्बर एक

गौरतलब है कि भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को अंतिम वनडे मैच में 90 रनों से हरा दिया। टीम इंडिया ने 385 रनों का स्कोर खड़ा कर कीवी टीम को 295 पर समेट दिया। इसके बाद आईसीसी वनडे रैंकिंग में भारतीय टीम नम्बर एक पर आ गई। इंग्लैंड को पीछा छोड़ते हुए भारतीय टीम ने पहला स्थान अर्जित कर लिया। टीम इंडिया ने 114 रेटिंग पॉइंट्स के साथ पहला स्थान प्राप्त किया है। न्यूजीलैंड टीम नम्बर चार पर गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+