IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने 1-0 से जीती वनडे सीरीज, बारिश बनी तीसरे ODI में कीवियों के लिए विलेन
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज हारने के बाद बढ़िया वापसी करते हुए बारिश से प्रभावित वनडे सीरीज को जीत लिया है। न्यूजीलैंड पूरी सीरीज के दौरान बेहतरीन खेल दिखाने में कामयाब रहा।
भारत के न्यूजीलैंड दौरे पर बारिश पूरी सीरीज के दौरान सबसे बड़ी विलेन बनकर उभरी जिसके चलते टी20 और वनडे दोनों सीरीज का नतीजा 1-0 रहा बस फर्क ये रहा कि टी20 सीरीज में ये रिजल्ट टीम इंडिया के पक्ष में था और वनडे सीरीज को कीवियों ने जीता। क्राइस्टचर्च में हो रहा तीसरा मैच भी बारिश की भेट चढ़ गया। इस मैच में बारिश तब बाधा बनी जब न्यूजीलैंड पारी के 20 ओवर होने में 2 ही ओवर बाकी थे। डकवर्थ लुईस के हिसाब से नतीजा निकालने के लिए कम से कम 20 ओवर जरूरी थे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

जब मैच रद्द घोषित किया गया तो न्यूजीलैंड बहुत आगे था ऐसे में उनको भारी निराशा होनी तय है। टीम इंडिया ने टॉस हारकर क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में भारत को मात्र 219 रनों पर समेट दिया था। श्रेयस अय्यर ने टॉप ऑर्डर पर 49 रन बनाए और निचले क्रम पर वाशिंगटन सुंदर ने एक दर्शनीय पारी खेलते हुए 51 रनों का योगदान दिया। बाकी बल्लेबाजों में शिखर धवन ने 28 रन बनाए और कोई खास योगदान नहीं कर सका जिसके चलते टीम 47.3 ओवर में ढेर हो गई। डेरिल मिशेल और एडम मिल्ने को 3-3 विकेट मिले जबकि टिम साउदी को 2 विकेट मिले।
इसके जवाब में कीवी पारी की शुरुआत बड़ी शानदार रही जब डेवॉन कॉन्वे और फिन एलन की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए लगभग 6 के रन रेट के साथ 97 रन जोड़ दिए। एलन ने उमरान मलिक की गेंद पर आउट होने से पहले 54 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली। बारिश के द्वारा खेल रोके जाने तक कॉन्वे 51 गेंदों पर 38 रन बनाकर नाबाद थे। उन्होंने दीपक चाहर के एक ओवर में चार चौके भी लगाए।
मैच को करने की भरसक कोशिशे के बावजूद होती देर के मद्देनजर मुकाबला रद्द घोषित किया गया और न्यूजीलैंड इस तरह से 2-0 की जगह 1-0 से ही सीरीज जीतने पर संतुष्ट हुआ।












Click it and Unblock the Notifications