IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर लिया बॉलिंग का फैसला, दो बदलावों के साथ उतरा भारत
इंदौर के होल्कर स्टेडियम में होने जा रहे इस मुकाबले को जीतने के साथ टीम इंडिया वनडे सीरीज में कीवियों का सूपड़ा साफ करने के इरादे से उतर रही है। जानिए टीमों में क्या-क्या बदलाव हुए हैं।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच इंदौर के होल्कर में तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला हो रहा है। भारत इस मैच को जीतने के साथ सीरीज में क्लीन स्वीप कर देगा क्योंकि उसने हैदराबाद और रायपुर में हुए दोनों मुकाबले जीते हैं। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
भारत ने सीरीज के पहले मैच में 12 रनों से जीत दर्ज की थी और दूसरे मुकाबले में 8 विकेट से बड़ी जीत मिली। दूसरे मैच में न्यूजीलैंड केवल 108 रनों पर ढेर हो गया।
इस मुकाले में दूसरे मैच के स्टार मोहम्मद शमी को सिराज के साथ आराम दिया गया है जो वर्कलोड मैनेजमेंट का हिस्सा है। उनकी जगह पर एक्सप्रेस स्पीडस्टर उमरान मलिक की वापसी हुई है और युजवेंद्र चहल को भी शामिल किया गया है। इस तरह से काफी टाइम बाद कुलचा की जोड़ी देखने को मिलेगी क्योंकि कुलदीप भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं।
बैटिंग में भारत विराट कोहली से कुछ रन पाने की उम्मीद करेगा जो सीरीज शुरू होने से पहले टॉप की फॉर्म में चल रहे थे लेकिन पिछले दो मैचों में रन नहीं कर पाए हैं।
Recommended Video

वहीं न्यूजीलैंड ने एक बदलाव किया जहां वे हेनरी शिप्ले की जगह पर जैकॉब डफी को लेकर आए हैं। दोनों टीमों की प्लेइंग 11 को यहां पर देख सकते हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार हैं-
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन (w), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, उमरान मलिक
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (w/c), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर












Click it and Unblock the Notifications