IND vs NZ 2nd T20I: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर लिया बॉलिंग का फैसला, ऐसी है दोनों प्लेइंग इलेवन

आज न्यूजीलैंड टूर पर भारत का दूसरा मुकाबला (India vs New Zealand 2nd T20I) बे ओवल, माउंट माउंगानुई में हो रहा है। भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का पहला मैच बारिश के चलते बिना कोई गेंद फेंके रद्द हो गया था। तीन मैचों की इस सीरीज का दूसरा मुकाबला चल रहा है जहां पर मेजबान कीवियों ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।

IND vs NZ 2nd T20I: New Zealand won toss and opt to bowl, here is both playing 11

भारत ने रोहित-राहुल की गैरमौजूदगी में ईशान किशन, श्रेयस अय्यस, दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ियों को मौका दिया है जिनको वो पिछले कुछ समय से आजमाता रहा है। लेकिन गेंदबाजी में उमरान मलिक का ना दिखना फिर से एक बड़ी निराशा है जो न्यूजीलैंड की तेज पिचों पर रफ्तार से कमाल दिखा सकते थे। यहां तक कि संजू सैमसन को भी नहीं लिया गया है जिनको वर्ल्ड कप में शामिल नहीं किया गया था।

दो वर्ल्ड कप हारने और सिलेक्शन कमेटी के सदस्यों को हटाने के बावजूद ऐसा लगता है टीम इंडिया की सोच पूरी तरह अभी भी कंजरवेटिव ही है। गेंदबाजी में भारत ने सीनियर भुवनेश्वर कुमार को फिर से लीड करने के लिए शामिल किया है। अर्शदीप सिंह के साथ मोहम्मद सिराज को जगह दी गई है और युजवेंद्र चहल की वापसी हुई है जिनको वर्ल्ड कप में बाहर बैठाया गया था।

दूसरी ओर कीवी टीम ने एडम मिलने को लिया है। गेंदबाजी में उनके पास ट्रेंट बोल्ट नहीं होंगे।

दोनों प्लेइंग इलेवन इस प्रकार हैं-

भारत (प्लेइंग इलेवन): ईशान किशन, ऋषभ पंत (कीपर), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलेन, डेवोन कॉनवे (कीपर), केन विलियमसन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउथी, एडम मिल्ने, लॉकी फर्ग्यूसन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+