Suryakumar Yadav ने खत्म किया 468 दिनों का सूखा, फिर गंभीर नहीं छुए इस शख्स के पैर, जीत लिया फैंस का दिल

IND vs NZ 2nd T20, Suryakumar Yadav: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने एकतरफा अंदाज में मुकाबला अपने नाम किया। इस जीत के महानायक रहे सूर्यकुमार यादव, जिन्होंने 15 महीनों यानी कि 468 दिनों के अंतराल के बाद एक यादगार अर्धशतकीय पारी खेली। हालांकि, चर्चा उनकी 82 रनों की आतिशी पारी से कहीं ज्यादा उनके उस भावुक जेस्चर की हो रही है, जो उन्होंने मैच खत्म होने के बाद दिखाया।

15 महीने का इंतजार आखिरकार हुआ खत्म (IND vs NZ 2nd T20, Suryakumar Yadav)

सूर्यकुमार यादव ने कीवी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए मात्र 37 गेंदों पर 82 रनों की पारी खेली। इस पारी में उनका वही पुराना अंदाज नजर आया, जिसके लिए उन्हें 'मिस्टर 360 डिग्री' कहा जाता है। लंबे समय से टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक बड़ी पारी का इंतजार कर रहे सूर्या के लिए यह अर्धशतक किसी संजीवनी से कम नहीं था। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने 7 विकेट से आसान जीत दर्ज की।

IND vs NZ 1

सूर्या ने छूए इस शख्स के पैर

मैच के बाद जब खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिला रहे थे, तब एक ऐसा दृश्य कैमरे में कैद हुआ जिसने सबको भावुक कर दिया। सूर्या ने टीम इंडिया के मशहूर थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट रघु के पैर छुए। रघु वह शख्स हैं जो नेट प्रैक्टिस के दौरान घंटों तक 150 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंदें फेंककर बल्लेबाजों को तैयार करते हैं। एक खिलाड़ी की सफलता के पीछे सिर्फ उसका टैलेंट नहीं, बल्कि स्पोर्ट्स स्टाफ की गुमनाम मेहनत भी होती है। सूर्या ने सार्वजनिक रूप से रघु को यह सम्मान देकर उन 'अनसंग हीरोज' की अहमियत को बताने का काम किया है।

मैच की गंभीरता के बीच भारतीय ड्रेसिंग रूम से कुछ हल्के-फुल्के पल भी सामने आए। ऑलराउंडर शिवम दुबे अपने नए हेयरस्टाइल के साथ मैदान पर उतरे थे, जिसे देखकर अक्षर पटेल अपनी हंसी नहीं रोक पाए। अक्षर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि सबकी अपनी-अपनी चॉइस होती है। बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब सीरीज का तीसरा मुकाबला रविवार को खेला जाना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+