IND vs NZ: टीम इंडिया ने इतिहास रचते हुए हासिल की बादशाहत, पाकिस्तान और बांग्लादेश को पछाड़ किया कमाल

IND vs NZ 2nd T20: रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट टीम ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने मैदान पर उतरते ही इतिहास रच दिया। यह मैच भारतीय सरजमीं पर खेला जा रहा टीम इंडिया का 100वां अंतरराष्ट्रीय टी20 (T20I) मुकाबला है। इस उपलब्धि के साथ ही भारत घर में 100 टी-20 मैच खेलने वाला पहला एशियाई देश बन गया है।

पाकिस्तान और बांग्लादेश को पछाड़ा (IND vs NZ 2nd T20)

दुनिया भर में घरेलू मैदानों पर सबसे ज्यादा टी20 मैच खेलने का विश्व रिकॉर्ड फिलहाल न्यूजीलैंड (113 मैच) के नाम है। जिसके बाद वेस्टइंडीज (108 मैच) का नंबर आता है। भारत अब इस विशिष्ट क्लब में शामिल होने वाला तीसरा देश बन गया है। भारत ने पाकिस्तान और बांग्लादेश को पछाड़ते हुए यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आंकड़ों की बात करें तो भारत का अपने घर में जीत का प्रतिशत शानदार रहा है।

IND vs NZ 1

99 मैचों में मिली है 67 जीत

अब तक खेले गए 99 मैचों में से टीम इंडिया ने 67 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि केवल 29 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। यह रिकॉर्ड बताता है कि भारतीय टीम को अपनी परिस्थितियों में हराना किसी भी विदेशी टीम के लिए कितनी बड़ी चुनौती रही है। इस ऐतिहासिक मैच में एक व्यक्तिगत रिकॉर्ड भी टूटा है। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का यह भारत के लिए 126वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच है।

हार्दिक पंड्या ने भी बनाया रिकॉर्ड

इसके साथ ही वह भारत के लिए इस फॉर्मेट में दूसरे सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (125 मैच) को पीछे छोड़ दिया है। इस सूची में शीर्ष पर पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (159 मैच) काबिज हैं। इससे पहले नागपुर में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने 48 रनों की एकतरफा जीत हासिल की थी।

भारत के लिए सर्वाधिक टी20 मैच खेलने वाले शीर्ष खिलाड़ी:

रोहित शर्मा: 159 मैच
हार्दिक पांड्या: 126* मैच
विराट कोहली: 125 मैच
सूर्यकुमार यादव: 101* मैच

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+