IND vs NZ ODI: बारिश में धुला दूसरा वनडे मैच, भारत ने गंवाया सीरीज जीतने का मौका
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बारिश के कारण नहीं हो सका। पहला मुकाबला हारकर सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही भारतीय टीम अब इस सीरीज को जीत नहीं सकती है।
India vs New Zealand Highlights 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बारिश के कारण नहीं हो सका। पहला मुकाबला हारकर सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही भारतीय टीम अब इस सीरीज को जीत नहीं सकती है। आखिर मैच जीतने के बाद वह अब सीरीज को बराबरी पर खत्म करने की कोशिश करेगी। भारत के पास दोनों मैच जीतकर सीरीज जीतने का मौका था।

बारिश ने बिगाड़ा खेल
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 22 रन ही बनाए थे कि बारिश की वजह से खेल को रोक दिया गया। इसके बाद 29 ओवर प्रति साइड मैच खिलाने का फैसला किया गया। लेकिन बारिश ने एक बार फिर बीच में खलल डालकर सारा मजा किरकिरा कर दिया।
Recommended Video
बारीश की वजह से रद्द हुआ मैच
अंपायर ने आखिरी समय तक खेल दोबारा शुरू करने की कोशिश की। ग्राउंड स्टाफ ने भी मैदान पर जमकर मेहनत की। लेकिन खेल दोबारा शुरू नहीं किया जा सका और इस मैच को बिना किसी नतीजे के रोकना पड़ा। पहला मैच जीतने वाली न्य़ूजीलैंड की टीम पर इस फैसले से ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। हालांकि, भारत के पास अब सीरीज जीतने का चांस नहीं है। भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल ने तेजी से रन बटोरे लेकिन वह टीम के काम नहीं आ सके।
Rain has the final say at Seddon Park. We move to Christchurch for the final match of the Sterling Reserve ODI Series at Hagley Oval on Wednesday 🏏
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) November 27, 2022
Scorecard | https://t.co/bcdywxffiP#NZvIND pic.twitter.com/1AJk8oq3qs
दोनों टीमों में शामिल थे ये खिलाड़ी
न्यूजीलैंड- फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, माइकल ब्रेसवेल, मैट हेनरी, टिम साउथी, लॉकी फर्ग्यूसन।
भारत- शिखर धवन, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।












Click it and Unblock the Notifications