IND vs NZ T20I: भारत ने टॉस जीतकर लिया बॉलिंग का फैसला, ऐसी है टीम इंडिया की प्लेइंग 11

लगातार 6 वनडे मैच जीतने के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में पहला मुकाबला रांची में खेलने जा रही है। ये टीम युवा है और एक रोमांचक सीरीज होने की पूरी उम्मीद है।

IND vs NZ 1st T20, Ranchi

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज आज से शुरू हो रही है जहां दोनों टीमों के बीच रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्पलेक्स में पहला मुकाबला होने जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया वनडे सीरीज से मिला बढ़ा हुआ मनोबल लेकर आ रही है क्योंकि उन्होंने रोहित शर्मा के अंडर में कीवियों का 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। टी20 गेम हालांकि वनडे की तुलना में ज्यादा टाइट मामले साबित होंगे लेकिन यहां भी मेजबान टीम ही जीत की दावेदार के तौर पर उतरने जा रही है।

भारत ने यहां पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में एक बार हार्दिक पांड्या टीम की कमान संभालते नजर आएंगे जो संकेत है कि वनडे वर्ल्ड कप के साल में चयनकर्ताओं ने रोहित और कोहली जैसे खिलाड़ियों को टी20 की योजनाओं से फिलहाल दूर रखने का मन बना लिया है। टी20 में एक बार फिर से एक युवा टीम इंडिया उतर रही है जहां जितेश शर्मा के तौर पर हमें एक नया चेहरा दिखने जा रहा है।

वनडे सीरीज में 360 रन ठोकने वाले शुभमन गिल पर टी20 में नजरें रहेंगी तो वहीं 50 ओवर के फॉर्मेट में थोड़ा संघर्ष करने वाले सूर्यकुमार यादव के लिए ये घर वापसी जैसा होगा। उन पर भी नजरें रहेंगी लेकिन टीम मैनेजमेंट चाहेगा कि मिस्टर 360 डिग्री अब सभी फॉर्मेट के हिसाब से खेल जमाएं। राहुल त्रिपाठी, शिवम मावी और जितेश जैसे युवा प्लेइंग 11 में जगह मिलने पर मौके को भुनाना चाहेंगे।

IND vs NZ 1st T20I दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत की प्लेइंग 11 से पृथ्वी शॉ, युजवेंद्र चहल जैसे नाम नहीं है। शुभमन गिल और ईशान किशन को साथ में जगह मिल गई है और राहुल त्रिपाठी भी खेल रहे हैं। तेज गेंदबाजी में मावी, उमरान और अर्शदीप के तौर पर बिल्कुल नया पैस अटैक है। स्पिन में कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर हैं।

भारत- ईशान किशन (W), शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार, हार्दिक पांड्या (c), दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, शिवम मावी, कुलदीप, उमरान, अर्शदीप सिंह

Recommended Video

    IND vs NZ: Suryakumar Yadav आज रांची में तोड़ेंगे Dhoni और Raina का ये बड़ा रिकॉर्ड | वनइंडिया हिंदी

    न्यूजीलैंड- फिन एलेन, डेवोन कॉनवे (w), मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर (c), माइकल ब्रेसवेल, जैकब डफी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+