IND Vs NZ 1st T20: 700 दिन बाद वापसी पर नहीं चला Ishan Kishan का जादू, स्टेडियम में पसरा सन्नाटा!

IND Vs NZ 1st T20 Ishan Kishan: विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (VCA) स्टेडियम में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ भारत ने ताबड़तोड़ अंदाज में शुरुआत की। पहले टी20 मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजी की शुरुआत धमाकेदार रही। टीम ने पहले 10 ओवर में 117 रन बना लिए थे। मैच का मुख्य आकर्षण विकेटकीपर-बल्लेबाज इशान किशन की लगभग दो साल बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी रही। हालांकि, उनकी यह 'हीरोइक' एंट्री जितनी धमाकेदार रही, उतनी ही छोटी भी साबित हुई।

इशान किशन ने जड़े दो चौके (IND Vs NZ 1st T20 Ishan Kishan)

सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन के जल्दी आउट होने के बाद इशान किशन नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे। लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे इशान के चेहरे पर दबाव के बजाय आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। उन्होंने अपनी पारी की पहली ही गेंद पर शानदार चौका जड़कर यह संकेत दे दिए कि वह तेजी से रन बनाएंगे। इशान ने अपनी 5 गेंदों की छोटी सी पारी में दो चौके लगाए और अटैकिंग मोड में नज़र आए।

IND Vs NZ 1

जल्दबाज़ी पड़ी भारी, गंवाया विकेट

इशान की आक्रामकता ही उनके विकेट का कारण बनी। केवल 8 रन के निजी स्कोर पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में वह अपना विकेट गंवा बैठे। दिग्गजों का मानना है कि इशान के पास अपनी पारी को बुनने और स्थिति को संभालने का सुनहरा मौका था, लेकिन कीवी गेंदबाजों की सधी हुई लाइन के सामने उनकी जल्दबाज़ी भारी पड़ गई। संजू सैमसन के बाद इशान का विकेट गिरना भारत के लिए दोहरा झटका रहा।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

न्यूजीलैंड: टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), क्रिश्चियन क्लार्क, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+