IND vs NZ: भारतीय टीम को पहले वनडे में मिली जीत, ब्रेसवेल ने जड़ा धुआंधार शतक

भारतीय टीम ने बड़ा स्कोर खड़ा किया था, तभी चीजें साफ़ हो गई थी कि कीवी टीम के लिए लक्ष्य हासिल करना मुश्किल है।

Team India

IND vs NZ 1st ODI: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में टीम इंडिया ने करीबी जीत दर्ज की। टीम इंडिया ने कीवी टीम को 12 रनों के अंतर से हराते हुए सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली। भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए 8 विकेट पर 349 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। टीम इंडिया के लिए शुभमन गिल के बल्ले से दोहरा शतक आया। जवाब में खेलते हुए कीवी टीम 337 रनों पर आउट हो गई। इस तरह मेहमान टीम को आते ही एक पराजय का सामना करना पड़ा।

रोहित-गिल ने की साझेदारी

रोहित-गिल ने की साझेदारी

रोहित-गिल ने की साझेदारी
भारतीय टीम के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने बेहतरीन शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़े थे। हालांकि रोहित शर्मा 34 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए लेकिन बड़ा स्कोर बनाने के लिए जरूरी शुरुआत देने में सफल रहे। इसके बाद विराट कोहली और ईशान किशन क्रमशः 8 और 5 रन बनाकर चलते बने। इससे कीवी टीम की वापसी हुई थी लेकिन गिल के मन में कुछ और ही चल रहा था।

शुभमन गिल ने जड़ा धुआंधार दोहरा शतक

शुभमन गिल ने जड़ा धुआंधार दोहरा शतक

गिल ने एक छोर से खड़े रहते हुए सूर्यकुमार यादव (31) और हार्दिक पांड्या (28) के साथ उपयोगी भागीदारियां की। पांड्या का आउट विवादों से घिरा रहा। गिल ने एक छोर से खड़े रहकर शतक के बाद गियर बदला और दोहरे शतक की तरफ गए। उन्होंने फर्ग्युसन को लगातार तीन छक्के जड़ते हुए अपना दोहरा शतक बना दिया। वनडे में यह उनका कुल तीसरा शतक था। 149 गेंदों में गिल ने 208 रन बनाए, इस दौरान उन्होंने 19 चौके और 9 छक्के जड़े। टीम इंडिया को 8 विकेट पर 349 रनों तक पहुँचाने में उनका अहम योगदान रहा।

सिराज की बेहतरीन गेंदबाजी और ब्रेसवेल का धुआंधार शतक

सिराज की बेहतरीन गेंदबाजी और ब्रेसवेल का धुआंधार शतक

गेंदबाजी में सिराज ने अपने घरेलू दर्शकों के सामने खेलते हुए डेवोन कॉनवे को 10 रनों के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। इसके बाद शार्दुल ठाकुर ने फिन एलेन को 40 पर चलता किया। हेनरी निकोल्स 18 और डैरिल मिचेल 4 रन बनाकर आउट हो गए। कीवी टीम ने अपने 6 विकेट 131 पर गंवा दिए थे। वहां से मिचेल ब्रेसवेल और मिचेल सैंटनर ने एक भागीदारी की। दोनों ने बड़े शतकीय भागीदारी की। ब्रेसवेल ने 57 गेंदों में शतक जड़ भारत की उम्मीदों को झटका दिया। सैंटनर फिफ्टी जड़कर आउट हुए लेकिन ब्रेसवेल खड़े थे। वह अंतिम ओवर में 78 गेंदों में 140 रन बनाकर आउट हुए। इस तरह भारतीय टीम ने चार गेंद पहले कीवी टीम को आउट कर मैच जीता। सिराज को 4 विकेट मिले। कुलदीप और शार्दुल को 2-2 विकेट मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+