India vs New Zealand: पहले वनडे में कैसा रहेगा मौसम, हैदराबाद में बारिश के चांस क्या हैं?
हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है और ये मुकाबल दोपहर को होगा।

भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ जब हैदराबाद में तीन और वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत करेगी तो घरेलू वनडे सीरीज के एक्सटेंशन के तौर पर लिया जाएगा जिसका शुरुआत पिछले सप्ताह श्रीलंका के खिलाफ हुई थी। अब उस तीन मैचों की वनडे सीरीज को क्लीन स्वीप करने के तीन दिन बाद भारत बुधवार (18 जनवरी) को पहले वनडे के लिए हैदराबाद में न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगा।
मजेदार बात ये है न्यूजीलैंड भी बैक-टू-बैक व्हाइट-बॉल क्रिकेट खेल रहा है और वह भी उपमहाद्वीपीय परिस्थितियों में अच्छा कर रहा है क्योंकि ब्लैककैप पाकिस्तान के खिलाफ एक सफल वनडे सीरीज जीतकर आ रहे हैं। भारत को उम्मीद है कीवी श्रीलंका की तुलना में कहीं बेहतर तरीके से उन्हें टक्कर देंगे। आइए देखते हैं कि हैदराबाद में मौसम कैसा रहेगा है।
उत्तर भारत में तो इस समय ठंडा सुहाना मौसम चल रहा है लेकिन साउथ इंडिया में स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम दोपहर की 29 डिग्री की गर्म धूप में टीमों का स्वागत करेगा और इस दौरान आर्द्रता 33 प्रतिशत रहने की उम्मीद है यानी उमस नहीं होने वाली लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा आर्द्रता में उतार-चढ़ाव होगा।
कुल मिलाकर बिना किसी दिक्कत के एक और मुकाबला भारत के होम सीजन में सम्पन्न होने के लिए रेडी है जिसके लिए भारत के कप्तान रोहित शर्मा पुष्टि कर चुके हैं की कि विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन खेलेंगे। किशन दोहरा शतक बनाकर खुद को बाहर पाकर निश्चित तौर पर बेबस महसूस रहे होंगे। उनकी श्रीलंका के खिलाफ अनदेखी की जा रही थी। अब श्रेयस अय्यर का पीठ की चोट के कारण बाहर होना और केएल राहुल का टीम में मौजूद ना होगा बाएं हाथ का बल्लेबाज किशन के लिए मध्य क्रम में बल्लेबाजी का रास्ता खोल रहा है। जाहिर है अब भी जगह पाना, और वह भी मीडिल ऑर्डर में, ये एक जुगाड़ जैसा ही है।
इस बीच, न्यूजीलैंड के कार्यवाहक कप्तान टॉम लाथम होंगे जो काफी अनुभवी बल्लेबाज भी हैं। बाए हाथ के सितारे ने कहा कि उनकी टीम शानदार फॉर्म में चल रहे विराट कोहली के लिए चीजों को मुश्किल बनाने की कोशिश करेगी। कोहली ने अपने पिछले चार वनडे मैचों में तीन शतक जड़े हैं और वे अगले तीन मैचों में कम से कम एक और शतक तो देख ही रहे हैं।
लाथम ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा, "विराट काफी अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं। ऐसा लगता है कि वह गेंद को अच्छी तरह से हिट कर रहे हैं। हमें उन पर सर्वश्रेष्ठ योजना बनाने की जरूरत है। हम जितना संभव हो उसके लिए चीजों को उतना कठिन बनाने की कोशिश करेंगे।"
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications