IND vs NEP: भारत के खिलाफ इतिहास रचने वाले नेपाली खिलाड़ी आसिफ शेख कौन हैं

India vs Nepal: नेपाल की टीम पहली बार भारत के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के लिए श्रीलंका के पल्लेकेले स्टेडियम में उतरी थी। इसके बाद नेपाल के एक बल्लेबाज ने इतिहास रच दिया। भारत के खिलाफ पहली बार खेलते हुए अर्धशतक जड़ने का कारनामा इस बल्लेबाज ने कर दिया।

आसिफ शेख ने भारत के खिलाफ फिफ्टी जड़ दी और ऐसा करने वाले पहले नेपाली खिलाड़ी भी बन गए। पहली बार में की गई चीजें हमेशा खास होती हैं। आसिफ शेख ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया। उन्होंने 58 रनों की शानदार पारी खेली।

india vs nepal

साल 2021 में नेपाल के लिए डेब्यू करने वाले दाएं हाथ के बल्लेबाज ने भारत के खिलाफ मुकाबले में कप्तान कुशल भुर्टेल के साथ मिलकर पारी की शुरुआत की थी। दोनों बल्लेबाजों ने नई गेंद का बखूबी सामना किया और पहले विकेट के लिए 65 रनों की भागीदारी की।

साल 2001 में जन्मे आसिफ शेख ने नेपाल की अंडर 19 टीम का नेतृत्व किया है। भारत में चतुष्कोणीय टूर्नामेंट में उन्होंने अंडर 19 टीम की कप्तानी की थी। इसके अलावा 2018 एसीसी एशिया कप में भी उन्होंने नेपाल की अगुवाई की थी। 22 साल के इस खिलाड़ी ने 2016 के एवरेस्ट प्रीमियर लीग के फाइनल में 111 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

उनको खेल भावना के लिए आईसीसी स्पिरिट ऑफ़ क्रिकेट अवॉर्ड 2022 मिला था। उन्होंने आयरलैंड के खिलाड़ी एंडी मैकब्रिन को रन आउट नहीं किया था। इस तरह एक बार फिर से वह सुर्ख़ियों में आए थे। अब भारत के खिलाफ अर्धशतक उनके करियर की यादगारों चीजों में से एक बन गई है।

अभी आसिफ शेख की उम्र महज 22 साल है और वह आने वाले समय में और भी कई बड़े रिकॉर्ड और उपलब्धियां हासिल करने वाले हैं। बड़ी टीमों के खिलाफ खेलने से उनके अनुभव में वृद्धि होगी और वहां से काफी बातें सीखने को भी मिलेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+