IND vs NEP: टीम की खराब फील्डिंग के बाद रोहित ने पकड़ा सनसनीखेज कैच, देखें वीडियो
India vs Nepal: एशिया कप में नेपाल के खिलाफ मैच के दौरान भारतीय टीम की फील्डिंग औसत से भी निचले दर्जे की रही। छोटी टीम नेपाल के सामने टीम इंडिया ने शुरुआत में ही एक के बाद एक तीन कैच टपकाए। तीनों ही कैच अच्छे फील्डरों के हाथों से गिरे थे।
श्रेयस अय्यर, विराट कोहली और ईशान किशन ने कैच छोड़े थे। इसके बाद रोहित शर्मा थोड़े नाराज दिखे। हालांकि बाद में रोहित शर्मा ने अपना दिमाग इस्तेमाल करते हुए खुद को स्लिप में लगाया और बांग्लादेश के ऊपर आक्रामक फील्डिंग से दबाव बनाने का काम किया।

रोहित शर्मा ने खुद धाकड़ फील्डिंग करते हुए स्लिप में एक शानदार कैच लपका। काफी देर से वह सोच रहे थे कि कुछ अलग किया जाए और अंत में उन्होंने फील्ड पोजीशन में बदलाव किया और जडेजा की गेंद पर एक बेहतरीन कैच पकड़ते हुए हर किसी को हैरान कर दिया।
खास बात तो यह रही कि नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल का कैच भारतीय कप्तान ने लपका था। इस तरह रोहित शर्मा ने खुद एक अच्चा उदाहरण सेट करते हुए टीम के फील्डरों में भी जोश भरने का काम किया। टीम इंडिया के खिलाफ नेपाल की शुरुआत अच्छी रही।
शुरुआती कैच छूटने का फायदा नेपाल के ओपनरों ने उठाया और पहले विकेट के लिए 65 रन की भागीदारी देखने को मिली। इसके बाद शार्दुल ठाकुर ने आकर टीम इंडिया को विकेट दिलाया। बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे कुशल भुर्टेल को 38 के निजी स्कोर पर शार्दुल ठाकुर ने आउट कर दिया।
पहली बार नेपाल की टीम भारत के खिलाफ मैदान पर थी और एक खिलाड़ी ने प्रभावशाली क्रिकेट खेला। आसिफ शेख ने क्रीज का एक छोर पकड़कर अच्छी बैटिंग की और अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। वह 58 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौटे। मुकाबले के दौरान बारिश का खलल देखने को मिला है। दो बार बारिश से नेपाल की पारी में खेल रोकना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications