IND vs NEP: भारत ने छोड़े 3 कैच तो रोहित शर्मा का सिर चकराया, कोहली पर जमकर भड़के फैन्स

India vs Napal: एशिया कप का दूसरा मैच भारत और नेपाल के बीच श्रीलंका के कैंडी में खेला जा रहा है। पल्लेकेले स्टेडियम में नेपाल को बैटिंग करने के लिए बुलाया गया लेकिन भारत के लिए चीजें खराब रहीं। भारतीय टीम की फील्डिंग बेहद चिंताजनक थी।

टीम इंडिया की खराब फील्डिंग की वजह से नेपाल ने पहले विकेट के लिए काफी रन बोर्ड पर लगा दिए। पहले विकेट के लिए नेपाल की तरफ से धाकड़ भागीदारी देखने को मिली। टीम इंडिया ने बेहद कम समय में ही तीन आसान कैच छोड़ दिए और नेपाल को मौका दिया।

india and nepal

श्रेयस अय्यर हाल ही में अपनी चोट के बाद वापस आए हैं। उनके हाथ से कैच टपका। इसके बाद विराट कोहली ने भी गलती कर दी। कवर्स की तरफ खड़े कोहली के पास आसान कैच गया था लेकिन वह इसे लेने में सफल नहीं हो पाए। इसके बाद ईशान किशन ने विकेट के पीछे गलती कर दी।

ईशान किशन द्वारा कैच छोड़ने के बाद रोहित शर्मा सिर घूम गया। वह देखते चले गए। इस तरह टीम इंडिया ने मैदान पर आते ही तीन आसान कैच छोड़कर नेपाल को एक मौका दे दिया। रोहित शर्मा को थोड़ा गुस्सा भी आया होगा। उनके हाव-भाव देखकर फैन्स ने यही कयास लगाया और ट्विटर पर प्रतिक्रियाएं भी दी।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल की तरफ से धाकड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन देखने को मिला। नेपाल के लिए ओपनर कुशल भुर्टेल और आसिफ शेख ने मिलकर बेहतरीन बैटिंग की और पहले विकेट के लिए 65 रन जोड़े। कुशल को शार्दुल ठाकुर ने आउट कर टीम इंडिया को सफलता दिलाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+