IND vs NEP: भारतीय टीम ने बनाई सुपर 4 में जगह, नेपाल को 10 विकेट से हराया

India vs Nepal: एशिया कप में नेपाल के खिलाफ जीत दर्ज कर भारतीय टीम ने सुपर 4 में जगह बना ली है। नेपाल की टीम 230 रन बनाकर बनाकर आउट हो गई। इसके बाद डकवर्थ लुईस नियम से 23 ओवर में भारत को 145 का लक्ष्य दिया गया। टीम इंडिया ने इसे बिना विकेट गंवाए हासिल कर अगले चरण में जगह बना ली।

टॉस जीतकर भारतीय टीम ने पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। नेपाल के ओपनर बल्लेबाज आसिफ शेख और कुशल भुर्टेल ने मिलकर बेहतरीन बल्लेबाजी की। नई गेंद के खिलाफ इन दोनों बल्लेबाजों ने अच्छी बैटिंग करते हुए पहले विकेट के लिए 65 रन जोड़े।

india vs nepal

शार्दुल ठाकुर ने भुर्टेल को 38 रन के निजी स्कोर पर आउट कर इस भागीदारी को तोड़ दिया। इसके बाद रविन्द्र जडेजा ने एक के बाद एक विकेट झटके। आसिफ ने एक छोर पर खड़े होकर रन बनाते हुए ऐतिहासिक फिफ्टी जड़ी। नेपाल के लिए भारत के खिलाफ फिफ्टी जड़ने वाले वह पहले बल्लेबाज बन गए।

निचले क्रम से नेपाल के लिए दो बल्लेबाज अच्छा खेले। सोमपाल कामी ने 48 और दीपेन्द्र सिंह ने 29 रन की पारी खेली। नेपाल की टीम 49वें ओवर में 230 रन बनाकर आउट हो गई। भारतीय टीम के लिए रविन्द्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। सिराज के खाते में भी 3 विकेट आए।

जवाब में खेलते हुए भारत ने जब बिना विकेट गंवाए 17 रन बनाए तब बारिश के कारण खेल रोका गया। जब वापस मैच शुरू करने पर टीम इंडिया को 23 ओवर में 145 रनों का लक्ष्य दिया गया। मैच शूरू होने के बाद रोहित शर्मा और गिल ने धमाका कर दिया।

रोहित और गिल ने तेजी से रन बनाए। रोहित शर्मा ने 39 गेंदों में ही अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 100 रन की भागीदारी भी कर ली। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 59 गेंदों में 5 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 74 रन की नाबाद पारी खेली। गिल ने 62 गेंदों में नाबाद 68 रन जड़े और टीम इंडिया ने 20.1 ओवर में 10 विकेट से जीत दर्ज की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+