IND vs NEP: नेपाल के खिलाफ टीम इंडिया में सूर्यकुमार की होगी वापसी? जानें किसका कट सकता है पत्ता

Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 में 4 सितंबर को भारत और नेपाल के बीच कैंडी के पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ंत होगी। नेपाल को टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में पाकिस्तान के हाथों बेहद निराशाजनक हार का सामना करना पड़ा, जबकि भारत को पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में बारिश के कारण एक प्वाइंट से ही संतोष करना पड़ा।

टीम इंडिया, नेपाल के खिलाफ मैच जीतकर सुपर 4 स्टेज के लिए क्वालीफाई करना चाहेगी। ऐसे में नेपाल के खिलाफ भारत के टॉप ऑर्डर में संभवत: बदलाव देखने को मिल सकता है। दरअसल, पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के पहले मैच में भारत का टॉप ऑर्डर पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुआ।

surya kumar yadav

इसके अलावा मिडिल ऑर्डर की बात करें तो पाकिस्तान के खिलाफ नंबर चार पर बल्लेबाजी करने आए श्रेयस अय्यर कुछ खास कमाल नहीं कर सके, जिसके कारण वर्ल्ड कप से पहले नंबर चार एक बड़ी समस्या बन गया है। हालांकि, अय्यर ने लंबे समय के बाद मैदान पर वापसी की है, जो उनकी बल्लेबाजी में भी देखने को मिला। अय्यर ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन वह अपना विकेट जल्द ही गंवा बैठे।

नेपाल के खिलाफ रोहित शर्मा और टीम मैनेजमेंट श्रेयस अय्यर की जगह सूर्यकुमार पर भरोसा जता सकती है। दरअसल, पाकिस्तान के खिलाफ सूर्यकुमार यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था। ऐसे में टीम इंडिया सुपर फोर में पहुंचने के लिए विस्फोटक बल्लेबाज के साथ मैदान पर उतर सकती है।

वहीं नेपाल की बल्लेबाजी काफी हद तक उनके कप्तान रोहित पौडेल पर निर्भर है, जो उनके लिए बहुत अच्छे साबित हुए हैं। उनके अलावा उनके ओपनर आसिफ शेख ने भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उनके लिए प्रमुख गेंदबाज संदीप लामिछाने हैं। लामिछाने ने सिर्फ 50 मैचों में 112 विकेट लिए हैं और वह उनके लिए मैच विजेता हैं।

भारत की संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर/सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+