IND vs NAM: नामीबिया मैच में संजू सैमसन की एंट्री और 2 खिलाड़ी बाहर? सामने आई भारत की प्लेइंग XI
IND vs NAM: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अपने चरम पर है और भारतीय टीम अब दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया का सामना करने के लिए तैयार है। इस मैच से पहले भारतीय खेमे से कुछ बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। टीम मैनेजमेंट फिटनेस और फॉर्म को देखते हुए प्लेइंग-11 में कुछ कड़े फैसले ले सकता है।
अभिषेक शर्मा की फिटनेस पर सस्पेंस
भारतीय फैंस के लिए थोड़ी चिंता की खबर है। युवा ओपनर अभिषेक शर्मा की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही है, उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यूएसए के खिलाफ पिछले मैच में भी वे पूरी तरह फिट नज़र नहीं आए थे और फील्डिंग के दौरान भी मैदान से बाहर रहे थे। खबरों की मानें तो उन्हें पेट से जुड़ी कोई समस्या है, जिसके चलते नामीबिया के खिलाफ उनका खेलना मुश्किल लग रहा है।

संजू सैमसन को मिल सकता है बड़ा मौका
अगर अभिषेक शर्मा बाहर बैठते हैं, तो संजू सैमसन की किस्मत खुल सकती है। संजू को इशान किशन के साथ पारी की शुरुआत करते हुए देखा जा सकता है। यह संजू के लिए खुद को साबित करने का एक बेहतरीन मौका होगा, क्योंकि वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंच पर हर एक पारी मायने रखती है।
बुमराह की वापसी और सिराज की छुट्टी?
गेंदबाजी विभाग में भारत के 'यॉर्कर किंग' जसप्रीत बुमराह वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बुमराह पिछले मैच में बुखार की वजह से नहीं खेल पाए थे, लेकिन अब वे नेट प्रैक्टिस में पसीना बहा रहे हैं। बुमराह की वापसी का मतलब है कि किसी एक तेज गेंदबाज को बाहर जाना होगा। चूंकि अर्शदीप सिंह ने पिछले मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है, ऐसे में गाज मोहम्मद सिराज पर गिर सकती है। टीम संतुलन बनाए रखने के लिए सिराज को आराम दिया जा सकता है ताकि बुमराह प्लेइंग-11 में फिट हो सकें।
दिल्ली में घरेलू फायदा
यह मुकाबला 12 फरवरी को दिल्ली में खेला जाना है। घरेलू मैदान होने के कारण टीम इंडिया से धमाके की उम्मीद रहेगी उम्मीद होगी। नामीबिया के खिलाफ भारत इस मैच को जीतकर अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेगा।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
इशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।












Click it and Unblock the Notifications