विस्फोटक खिलाड़ी को लगी चोट, क्या प्लेइंग-XI में होगा बड़ा फेरबदल? पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले बड़ा झटका
IND Vs NAM T20 World Cup 2026, Ishan Kishan: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया के खिलाफ होने वाले अपने दूसरे ग्रुप मैच से पहले भारतीय टीम एक नई मुश्किल में फंसती नजर आ रही है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अभ्यास सत्र के दौरान सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर ईशान किशन चोटिल हो गए हैं। यह घटना तब हुई जब वे नेट सेशन में जसप्रीत बुमराह की तेज रफ्तार गेंदों का सामना कर रहे थे।
मैच से पहले चोटिल हुए ईशान किशन (IND Vs NAM T20 World Cup 2026, Ishan Kishan)
अभ्यास के दौरान जसप्रीत बुमराह अपनी पूरी लय में गेंदबाजी कर रहे थे। इसी बीच उनकी एक सटीक और तीखी यॉर्कर सीधे ईशान किशन के पैर के अंगूठे पर जा लगी। गेंद की गति इतनी तेज थी कि ईशान तुरंत असहज नजर आए और उन्हें काफी दर्द में देखा गया। मौके पर मौजूद फिजियो और सपोर्ट स्टाफ ने तुरंत उनके पैर की जांच की। हालांकि, अभी तक टीम मैनेजमेंट की ओर से उनकी चोट की गंभीरता पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है।

अभिषेक शर्मा के खेलने पर भी सस्पेंस
भारत के लिए यह खबर इसलिए चिंताजनक है क्योंकि टीम पहले ही सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की सेहत को लेकर अनिश्चितता के दौर से गुजर रही है। अमेरिका (USA) के खिलाफ पहले मैच में भारतीय बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई थी, जहाँ 100 रन के भीतर ही 6 विकेट गिर गए थे। अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा और शिवम दुबे जैसे बड़े नाम सस्ते में आउट हुए थे। उस मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव की 84 रनों की पारी और गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन ने ही टीम को जीत दिलाई थी।
संभावित प्लेइंग-XI और बदलाव
नामीबिया के खिलाफ मैच में भारतीय टीम कई बदलाव कर सकता है। अगर अभिषेक शर्मा पूरी तरह फिट नहीं होते हैं, तो संजू सैमसन की टीम में वापसी लगभग तय है। ऐसे में यदि ईशान किशन फिट रहते हैं, तो वे सैमसन के साथ पारी की शुरुआत करते नजर आ सकते हैं। वहीं, गेंदबाजी आक्रमण को और धार देने के लिए जसप्रीत बुमराह को भी अंतिम एकादश (XI) में शामिल किया जा सकता है, जो अमेरिका के खिलाफ मैच में नहीं खेले थे।












Click it and Unblock the Notifications