IND vs IRE: वसीम जाफर ने चुनी पहले टी20 के लिए भारतीय टीम, दीपक हुड्डा को दी जगह
नई दिल्ली, 26 जून: भारत और आयरलैंड के बीच आज से दो मैचों की T20 सीरीज का पहला मुकाबला होने जा रहा है। इस मैच में भारत के कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिलने की उम्मीद है क्योंकि भारतीय टीम दो भागों में इस समय क्रिकेट खेल रही है। एक सीनियर भारतीय क्रिकेट टीम है जो इंग्लैंड में सक्रिय है और लीसेस्टरशायर के खिलाफ अभ्यास मैच खेल रही है तो वहीं एक दूसरी टीम है जो आयरलैंड में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में अपनी किस्मत आजमाने जा रही है।

उमरान मलिक को मौका दिए जाने के पक्षधर कई लोग
हार्दिक पांड्या का कप्तान होना इस श्रंखला की विशेषता है क्योंकि आईपीएल 2022 में उन्होंने जिस तरह से गुजरात टाइटंस की कमान संभाली थी उसके बाद कई फैंस उनको इंटरनेशनल लेवल पर भी भारत की कमान संभालते देखना चाहते थे। इसके अलावा उमरान मलिक को मौका दिए जाने के पक्षधर कई लोग हैं और इस सीरीज में मलिक को मौका दिया जाना लगभग पक्का है। हालांकि बारिश यहां पर भारत की प्लानिंग में खलल डाल सकती है क्योंकि इनमें 98% बारिश की संभावना व्यक्त की गई है जिसका अर्थ यह है कि आज का मुकाबला कहीं ना कहीं बारिश से बाधित होगा।

वसीम जाफर ने टीम इंडिया के लिए प्लेइंग इलेवन की घोषणा की
युवा खिलाड़ियों से सजी भारतीय टीम में किन किन खिलाड़ियों को मौका मिलेगा इस बात को जानने की उत्सुकता बनी रहेगी। इससे पहले भारत के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज और बाद में कोचिंग का काम कर रहे वसीम जाफर ने टीम इंडिया के लिए प्लेइंग इलेवन की घोषणा की है जिसमें उन्होंने उमरान मलिक को बाहर कर दिया है। वसीम जाफर ने ओपनिंग की शुरुआत ईशान किशन और रुतुराज गायकवाड से कराई है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ संपन्न हुई सीरीज में वे बहुत अच्छे दिखाई दिए थे तो वही ऋतुराज गायकवाड पूरी तरह संघर्ष करते हुए देखे थे।

सूर्यकुमार यादव की वापसी
सूर्यकुमार यादव की वापसी बहुत सुखद है, नंबर चार पर कप्तान हार्दिक पंड्या को रखा गया है जिन्होंने बैटिंग में जिम्मेदारी दिखाई है। दीपक हुड्डा को मौका देने की पैरवी भी हो रही है और लखनऊ सुपरजाइंट्स की ओर से चमकने वाले हुड्डा को नंबर पांच पर रखा गया है। नंबर छह पर दिनेश कार्तिक होंगे जिन्होंने शायद वर्ल्ड कप में अपनी जगह पक्की कर ली है। अक्षर पटेल को रखा गया है, उनके बाद हर्षल पटेल हैं। युजवेद्र चहल और आवेश खान बाकी खिलाड़ी हैं।

वसीम जाफर की टीम-
सूर्यकुमार यादव व हुड्डा को छोड़ दे तो अभी तक सभी खिलाड़ी वैसे ही है जैसे साउथ अफ्रीका के खिलाफ थे लेकिन फैंस चाहते हैं कि कुछ बदलाव हो, यह बेहद जरूरी है। इसलिए 11वें खिलाड़ी के तौर पर अर्शदीप सिंह को रखा है और भुवनेश्वर कुमार को आराम दिया है।
वसीम जाफर की टीम-
1. ईशान (विकेटकीपर),
2. रुतुराज गायकवाड़
3. सूर्यकुमार यादव
4. हार्दिक पांड्या
5. दीपक हुड्डा
6. दिनेश कार्तिक
7. अक्षर पटेल
8. हर्षल पटेल
9. युजवेंद्र चहल
10. आवेश खान
11. अर्शदीप सिंह












Click it and Unblock the Notifications