IND vs IRE: 327 दिनों बाद मैदान पर उतरते ही प्लेयर ऑफ़ द मैच, जानें बुमराह ने इसके लिए क्या कहा

Jasprit Bumrah reacted after the win: भारतीय टीम ने आयरलैंड दौरे पर जाकर पहले टी20 मैच में डकवर्थ लुईस नियम के तहत जीत दर्ज करते हुए सीरीज में बढ़त हासिल कर ली है। बारिश से बाधित मुकाबले में भारतीय टीम को 2 रनों से जीत मिली। आयरलैंड की टीम को हराने के बाद कप्तान जसप्रीत बुमराह ने अहम प्रतिक्रिया दी। उनको प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया।

जसप्रीत बुमराह ने कहा कि जीत दर्ज कर अच्छा लग रहा है। नेशनल क्रिकेट एकेडमी में मैंने काफी मेहनत की और कई सेशन अटेंड किये थे। मुझे ऐसा नहीं लग रहा था कि मैं कुछ मिस कर रहा हूं या कुछ नया कर रहा हूं। स्टाफ को क्रेडिट जाता है क्योंकि उन्होंने मुझे अच्छे मूड में रखा। (Photo: BCCI/Twitter)

jasprit bumrah

बुमराह ने कहा कि पहले टी20 की पिच में स्विंग के लिए थोड़ी मदद थी और हम इसका इस्तेमाल करना चाहते थे। हमारा सौभाग्य था कि हमने टॉस जीता और सब ठीक रहा। मौसम की वजह से मुझे मदद मिली और इसकी ख़ुशी भी है। हर गेम में आप ऐसा ही चाहेंगे।

भारतीय कप्तान ने आगे कहा कि आयरलैंड की टीम ने मुश्किल स्थिति के बाद भी अच्छा क्रिकेट खेला। जहाँ क्रेडिट देने की आवश्यकता होती है, देना चाहिए। अगर आपको जीत भी मिलती है, तो कुछ ऐसे क्षेत्र होते हैं, जहाँ सुधार करने की जरूरत होती है। सभी खिलाड़ी आत्मविश्वास से भरे हुए हैं और मैं समझता हूं कि आईपीएल से भी मदद मिली है।

गौरतलब है कि चोट के कारण जसप्रीत बुमराह लम्बे समय तक टीम इंडिया से बाहर रहे हैं। 327 दिनों का समय बीतने के बाद बुमराह ने मैदान पर वापसी की और धमाका कर दिया। बुमराह ने पहले ही ओवर में आयरलैंड के दो बल्लेबाजों को आउट कर दिया। अपने 4 ओवर के स्पेल में बुमराह ने 24 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किये।

आयरलैंड ने पहले खेलते हुए 7 विकेट पर 139 रन बनाए थे। टीम इंडिया ने 6.5 ओवर में 2 विकेट पर 47 रन बनाए। इस समय बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा और फिर यह शुरू नहीं हुआ। भारत को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 2 रनों से विजेता घोषित कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+