India vs Ireland, 8th Match: टी-20 वर्ल्ड कप के मैच की ये है बेस्ट DreamXI टीम, करोड़ों की कमाई का मौका?
IND vs IRE Dream11 Prediction: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के 8वें मैच में आज, 5 जून को भारत (IND) का सामना आयरलैंड से होगा। दोनों टीमों के बीच ये मैच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जोकि भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा। इस मैच से पहले IND vs IRE मैच की ड्रीम11 टीम पर एक नजर डालते हैं।
दोनों टीमें इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में अपना पहला मैच खेल रही हैं। शानदार आईपीएल सीज़न के बाद भारतीय खिलाड़ियों की ख़ुशी ज़रूर बढ़ रही होगी। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ अपना एकमात्र अभ्यास मैच भी 60 रन से जीता। दूसरी ओर, आयरलैंड अपना अभ्यास मैच श्रीलंका से 41 रन से हार गया।

भारत और आयरलैंड के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो इन दोनों टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ कुल आठ मैच खेले हैं, जिनमें से भारत ने सात जीते हैं, जबकि एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। इस तरह से टीम इंडिया पूरी तरह से मजबूत स्थिति में है।
न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच एक ड्रॉप पिच है, इसलिए फैंस शुरुआत में कुछ कम स्कोर वाले मैचों की उम्मीद कर सकते हैं। आज के मैच में गेंदबाज, खासकर तेज गेंदबाज अहम होंगे। यहां खेला गया आखिरी टी20 मैच श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच था, जहां 14 विकेट के नुकसान पर कुल 157 रन बने थे।
इंडिया बनाम आयरलैंड संभावित प्लेइंग XI
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, जसप्रित बुमराह, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।
आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबर्नी, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैम्फर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैक्कार्थी, क्रेग यंग, बेन व्हाइट।
इंडिया बनाम आयरलैंड मैच की ड्रीम-11 टीम
- विकेटकीपर: ऋषभ पंत, लोर्कन टकर
- बल्लेबाज: रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव
- ऑलराउंडर: हार्दिक पंड्या, मार्क अडायर, रवींद्र जडेजा
- गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह
- कप्तान: विराट कोहली
- उपकप्तान: मार्क अडायर
ये भी पढ़ें- Hanuma Vihari: लंबी लड़ाई के बाद हनुमा विहारी को मिली जीत! आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन ने जारी किया NOC
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन , शिवम दुबे।
आयरलैंड टीम: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबर्नी, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, रॉस अडायर, बैरी मैक्कार्थी, मार्क अडायर, जोशुआ लिटिल, क्रेग यंग, बेंजामिन व्हाइट, नील रॉक , ग्राहम ह्यूम












Click it and Unblock the Notifications