VIDEO: डेब्यू मैच में यशस्वी जायसवाल का सनसनीखेज कैच, कपिल देव की दिलाई याद, देखें वीडियो
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच नागपुर में पहले एकदिवसीय मैच के दौरान टीम इंडिया के दो प्लेयर्स ने डेब्यू किया। उनमें एक नाम यशस्वी जायसवाल का है। जायसवाल पहले भारत के लिए टेस्ट और टी20 मैचों में खेले हैं लेकिन इस बार पचास ओवर फॉर्मेट में उनको मौका मिला है।
जायसवाल ने अपने डेब्यू मैच को फील्डिंग के दौरान ही यादगार बना दिया और एक धांसू कैच लेकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। जायसवाल ने अपने कैच से हर किसी को मुरीद बना दिया और दर्शकों ने भी उनके लिए जमकर हूटिंग की।

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर तेज शुरुआत की और भारतीय गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी। फिल साल्ट ने हर्षित राणा के एक ही ओवर में कुल 26 रन जड़े। इसके बाद वह श्रेयस अय्यर के थ्रो पर रन आउट हो गए लेकिन बेन डकेट क्रीज पर थे और 32 पर बैटिंग कर रहे थे।
Yashasvi Jaiswal का धांसू कैच
इस बीच हर्षित राणा की एक छोटी गेंद को पुल करते हुए उन्होंने हवा में खेल दिया। जायसवाल ने इस कैच कप लपकने के लिए अपना पूरा जोर लगा दिया और पीछे दौड़ गए। वह कैच पकड़कर जमीन पर गिर गए लेकिन गेंद को अपने हाथ से नहीं छिटकने दिया।
Yashasvi Jaiswal और राणा की जुगलबंदी
दिलचस्प बात तो यह रही कि काम दोनों डेब्यू करने वाले प्लेयर्स ने किया। हर्षित राणा ने गेंद डाली और जायसवाल ने दौड़ते हुए कैच पकड़ा। दोनों के लिए यह पहला मैच था। राणा का पहला विकेट और जायसवाल के लिए पहला एकदिवसीय कैच था।
कपिल देव वाला अंदाज दिखा
जायसवाल का अंदाज वही था, जो 1983 के वर्ल्ड कप फाइनल में कपिल देव का था। कपिल देव ने भी इसी तरह विवियन रिचर्ड का कैच पीछे दौड़ते हुए पकड़ लिया था। जायसवाल ने अपने पहले ही एकदिवसीय मैच में कपिल देव की याद दिला दी और स्टेडियम दर्शकों की आवाज से गूँज उठा।
#HarshitRana's ball forces an error from #BenDuckett & #YashasviJaiswal grabs a stunner!
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 6, 2025
Start watching FREE on Disney+ Hotstar ➡ https://t.co/gzTQA0IDnU#INDvENGOnJioStar 1st ODI 👉 LIVE NOW on Disney+ Hotstar, Star Sports 2, Star Sports 3, Sports 18 1 & Colors Cineplex pic.twitter.com/pBfIrT2XlT












Click it and Unblock the Notifications