भारतीय टीम का ये खूंखार बल्लेबाज लेगा रोहित शर्मा की जगह! इंग्लैंड के खिलाफ जड़ चुका है 712 रन
IND vs ENG yashasvi Jaiswal: भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड में है, जहां इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भिड़ना है। 20 जून से टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी और शुभमन गिल पहली बार भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। भारत ने 2007 के बाद से इंग्लैंड में कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। ऐसे में गिल की अगुवाई में टीम इंडिया की नजरें इतिहास बदलने पर होंगी।
खलेगी रोहित-कोहली की कमी (IND vs ENG yashasvi Jaiswal)
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है। सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले में होगा। लेकिन इस सीरीज से ठीक पहले कप्तान रोहित शर्मा और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट से अचानक संन्यास का ऐलान कर दिया था। ऐसे में इन दोनों ही खिलाड़ियों की कमी भारतीय टीम को इस दौरे पर खल सकती है।

यशस्वी जायसवाल लेंगे रोहित की जगह
यशस्वी जायसवाल इस बार इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत के लिए सबसे बड़े गेम चेंजर साबित हो सकते हैं। बाएं हाथ के इस विस्फोटक ओपनर का रिकॉर्ड इंग्लैंड के खिलाफ शानदार रहा है। उन्होंने अब तक इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की 9 पारियों में 89 की शानदार औसत से 712 रन बना लिए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 3 अर्धशतक भी लगाए हैं।
विस्फोटक बल्लेबाजी करते हैं जायसवाल
यशस्वी का इंग्लैंड के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर नाबाद 214 रन है। उन्होंने इन पारियों में 68 चौके और 26 छक्के भी जड़े हैं, जिससे उनकी आक्रामक शैली साफ नजर आती है। इस टेस्ट सीरीज में यशस्वी जायसवाल केएल राहुल के साथ मिलकर पारी की शुरुआत करेंगे। उनकी सबसे बड़ी खासियत है कि वे टेस्ट क्रिकेट में भी टी20 जैसी बल्लेबाजी कर सकते हैं। जब यशस्वी लय में होते हैं तो एक ही सेशन में मैच का रुख पलट देते हैं।
यशस्वी का फॉर्म में रहना जरूरी
इस बार भी यशस्वी इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों जैसे शोएब बशीर, ब्रायडन कार्से, जेमी ओवरटन और क्रिस वोक्स के खिलाफ बड़ा खतरा बन सकते हैं। उन्हें पहले से इंग्लैंड के खिलाफ खेलने का अनुभव और रन बनाने का आत्मविश्वास है, जो इस सीरीज में उनके काम आएगा। अगर यशस्वी पहले दो टेस्ट में ही फॉर्म में आ जाते हैं तो इंग्लैंड की टीम के लिए सीरीज बचाना मुश्किल हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications