IND vs ENG: यशस्वी जायसवाल रच देंगे नया इतिहास? एक साथ तोड़ सकते हैं द्रविड़-सहवाग का कीर्तिमान
IND vs ENG: जब इंग्लैंड की टीम भारत दौरे पर आई थी, तो भारत के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने धमाकेदार अंदाज में खेलते हुए रनों की झड़ी लगा डाली थी। अब भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर है, जहां यशस्वी जायसवाल बतौर ओपनर खेलने वाले हैं, उनके ऊपर बड़ी जिम्मेदारी रहेगी।
टेस्ट क्रिकेट में जायसवाल एक बड़े रिकॉर्ड के बेहद करीब हैं और वह इसे हासिल कर सकते हैं। अगर वह कीर्तिमान स्थापित करते हैं, तो राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग को पछाड़ने का काम कर देंगे। यशस्वी जायसवाल की फॉर्म भी काफी धांसू चल रही है।

बाएं हाथ के बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल के पास टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज़ 2000 रन पूरे करने वाला भारतीय बनने का शानदार मौका है। उन्होंने अब तक 19 टेस्ट मैचों की 36 पारियों में 52.88 की औसत से 1798 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके नाम 4 शतक और 10 अर्धशतक दर्ज हैं।
IND vs ENG: द्रविड़-सहवाग को पछाड़ने का मौका
अगर अगली 3 पारियों में वह ये रन बना देते हैं, तो राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग दोनों को पीछे छोड़ देंगे। जायसवाल अगर चार पारियां खेल लेते हैं, तो द्रविड़ और सहवाग के बराबर आ जाएंगे। हालांकि काम उतना आसान नहीं है क्योंकि वह पहली बार इंग्लैंड में खेलेंगे।
IND vs ENG: द्रविड़-सहवाग ने कितनी पारियां खेली
द्रविड़ और सहवाग दोनों ने ही इस आंकड़े तक आने के लिए 40 पारियों का सहारा लिया था। सहवाग अपनी तेज बैटिंग के दम पर यहाँ तक पहुंचे थे, द्रविड़ ने अपनी तकनीक और कौशल के दम पर यह मुकाम हासिल किया था। जायसवाल भी तेज बैटिंग करते हैं।
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में चला जायसवाल का बल्ला
इंग्लैंड में स्विंग कंडीशंस में बैटिंग करना मुश्किल काम है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान जायसवाल का बल्ला चला था। वहां उन्होंने एक शतक और दो अर्धशतक जड़े थे। इंग्लैंड की परिस्थितियां उनके लिए एकदम नई होने वाली हैं। पिछले कुछ समय से वह इंग्लिश कंडीशंस में जमकर अभ्यास कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications